AC Side Effects In Office: ज्यादातर ऑफिस में AC का तापमान सभी की सुविधानुसार रखा जाता है जोकि आमतौर पर बेहद कम ही होता है. इस शरीर जमा देने वाली ठंडक में बैठे रहने पर भी बहुत से लोग शॉल या जैकेट नहीं लेते हैं और दिनभर फ्रीजिंग AC में बैठे रहते हैं. लेकिन, इस फ्रीजिंग AC में बैठे-बैठे सिर्फ खांसी और जुकाम जैसी दिक्कतें ही नहीं होतीं बल्कि गंभीर कंडीशंस भी पनप सकती हैं. काम का तनाव, खानपान की खराब आदतें, लाइफस्टाइल का खराब होना और मूवमेंट की कमी के साथ ही अगर 8 से 10 घंटे जमा देने वाले AC में बैठा जाए तो ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) बढ़ने की दिक्कत हो सकती है.
AC में बैठे रहना और High BP की दिक्कत
हर समय एयर कंडीशन की डायरेक्ट हवा लगती रहे और दिनभर बैठे रहकर काम करना हो तो इस सिडेंटरी लाइफस्टाइल के कारण हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत हो सकती है. वहीं, खानपान का खराब होना इस समस्या को और ज्यादा बढ़ाता है. ना सिर्फ ज्यादा उम्र के लोग बल्कि युवाओं में भी हाई ब्लड प्रेशर के मामले ज्यादा देखे जाने लगे हैं.
इन दिक्कतों की भी बढ़ती है संभावना
श्वसन सबंधी दिक्कतें – फ्रीजिंग AC में बैठे रहने से श्वसन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं. इससे गले में तकलीफ और ठंड लगने जैसी परेशानियां हो सकती हैं.
मसल्स में दर्द – एसी की तेज हवा मसल्स में दर्द की वजह बन सकती है. इससे कंधों और गर्दन में दर्द और जकड़न जैसी दिक्कतें हो जाती हैं.
स्किन और आंखों में इरिटेशन – AC के कारण हवा शुष्क होने लगती है जिससे त्वचा ड्राई हो जाती है और आंखों में जलन या खुजली हो जाती है.
सिर में दर्द – एसी में बैठे रहने से सिर में दर्द रहने लगता है. माइग्रेन के मरीजों की तबीयत भी बिगड़ सकती है.
दिल पर पड़ता है असर – तेज हवा में बैठे रहने पर दिल की दिक्कतें बढ़ने लगती हैं. इससे खासतौर से हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत हो जाती है.
यह भी पढ़ें – किडनी की दिक्कतों से परेशान हैं तो खाना छोड़ दीजिए ये 5 चीजें, फेल हो सकते हैं गुर्दे
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
3 hrs agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
5 hrs agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
7 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
8 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines