सुनिए… जल्दबाजी में खाना खाने से हो सकती है गंभीर बीमारी, लापरवाही करने पर शरीर में दिखते हैं कई बदलाव

Jaldi-jaldi khana khane ke nuksan: क्या आप भी सिर्फ 5 मिनट में खाना खाकर बैठ जाते हैं? अगर हां, तो यह लेख आपके लिए है क्योंकि यहां हम आपको बताएंगे कि जल्दी खाना खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है. इन नुकसानों को जानने के बाद यकीनन आप अपनी यह आदत सुधार लेंगे.

Why eating too fast is unhealthy

यह आदत आपका पाचन बिगाड़ सकती है- Image Credit- News24

विज्ञापन

Why eating too fast is unhealthy: एक वक्त था जब घर के सभी सदस्य साथ बैठकर खाने का लुत्फ उठाते थे. अब तो कोई ट्यूशन, घर, ऑफिस या स्कूल में खाना खाकर अपनी खुराक पूरी कर रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि आजकल लाइफस्टाइल इतना बदल गया है कि लोगों के पास एक साथ बैठकर खाना खाने का भी वक्त नहीं है. कुछ लोग तो काम के चक्कर में अपना खाना स्किप कर देते हैं. वहीं कुछ लोग जल्दबाजी में खाने (Is Eating Too Fast Disorder) को सिर्फ 5 मिनट के अंदर खाकर खत्म कर देते हैं. उन्हें लगता है कि उनका काम हो गया, लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि इसको लेकर एक्सपर्ट आचार्य मनीष जी का कहना है कि जल्दी खाने से शरीर अंदर ही अंदर बीमार हो रहा होता है और एक वक्त के बाद डाइबिटीज हो जाती है. इसलिए खाने को अच्छी तरह से चबाकर खाएं.

इसे भी पढ़ें- घर पर हार्ट अटैक आने पर क्या करें? कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया Heart Attack में तुरंत क्या करना चाहिए

विज्ञापन

जल्दी-जल्दी खाना खाने से क्या होता है? | Eating Fast Health Problems

जल्दी खाने से हमारा खाना सही तरह से चब नहीं पाता और अंदर जाकर इकट्ठा हो जाता है (Why Eating Too Fast Is Bad) और ठीक तरह से पचता भी नहीं है. देर तक अंदर रहने के बाद यह सड़ जाता है और बीमारी का रूप ले लेता है.

जल्दबाजी में खाना खाने के नुकसान

वजन बढ़ना- जल्दी-जल्दी खाने की वजह से इंसान अक्सर जरूरत से ज्यादा खा लेता है और इसे पता ही नहीं चलता कि वो 2 रोटी खा चुका है. ज्यादा खाने की वजह से न सिर्फ पाचन संबंधी समस्या (Digestion Problem) हो सकती है, बल्कि वजन बढ़ने की संभावना भी दोगुनी बढ़ जाती है.
गैस की समस्या- ज्यादा या जल्दबाजी में खाने की वजह से पेट में गैस बनने की समस्या हो सकती है. हड़बड़ी में खाना खाने से पेट फूलने या गैस बनने की समस्या हो सकती है.
मेटाबॉलिज्म पर असर- कई बार जल्दबाजी में खाना खाने से मेटाबॉलिज्म प्रभावित हो जाता है. इससे हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल और हाई ब्लड शुगर लेवल जैसी बीमारी होने का खतरा काफी बढ़ जाता है.

खाना खाने का सही तरीका क्या है?

एक्सपर्ट के मुताबिक खाना हमेशा शांत मन से खाना चाहिए. इससे इंसान को पता रहता है कि वो क्या और कितना खा रहा है. साथ ही, खाने को हमेशा आराम से चबाकर खाना चाहिए. इससे खाना अच्छी तरह से पच जाता है और पेट में दर्द भी नहीं होता.

विज्ञापन

कैसे बदलें खाना खाने की स्पीड?

कई लोगों को शिकायत होती है कि उन्हें जल्दी खाने की आदत है. अगर आपकी ये आदत है तो आपको इसे तुरंत बदलना चाहिए. इसके लिए टाइम का इस्तेमाल करें और खाना खाते वक्त बीच-बीच में चम्मच को नीचे रखें. इससे खाना जल्दी खत्म नहीं होगा. बाकी आप एक डाइटिशियन की मदद भी ले सकते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ