ज्यादा गर्म पानी पीने से कौन सा अंग खराब होता है? यहां जानिए Hot Water के नुकसान

Drinking Hot Water Side Effects: ऐसे बहुत से लोग हैं जो रोजाना गर्म पानी पीते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं गर्म पानी पीते रहने से शरीर को फायदे से ज्यादा नुकसान भी हो सकता है. यहां जानिए गर्म पानी पीने से शरीर पर कैसा असर पड़ता है.

Hot Water Side Effects

Garam Pani Peene Ke Nuksan: शरीर को एक नहीं बल्कि कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है गर्म पानी.

Hot Water Side Effects: सेहत के लिए गर्म पानी को कई तरह से फायदेमंद बताया जाता है. शरीर डिटॉक्स होने से लेकर वजन कम करने और खांसी-जुकाम तक की दिक्कत में गर्म पानी पीने के फायदे गिनाए जाते हैं. लेकिन, कहते हैं ना कि अति किसी भी चीज की बुरी होती है. इसी तरह गर्म पानी (Garam Pani) भी जरूरत से ज्यादा पिया जाए तो शरीर को फायदे से ज्यादा नुकसान भी पहुंचा सकता है. यहां जानिए ज्यादा गर्म पानी पीने से कौन सा अंग खराब होता है, गर्म पानी शरीर को किस-किस तरह से नुकसान पहुंचाता है और गर्म पानी किसे नहीं पीना चाहिए.

विज्ञापन

गर्म पानी पीने के नुकसान | Side Effects Of Drinking Hot Water

पेट की अंदरूनी परत हो सकती है खराब

विज्ञापन

पेट की अंदरूनी परत को गैस्ट्रिक म्यूकोसा कहते हैं. ज्यादा गर्म पानी पिया जाए तो स्टमक लाइनिंग (Stomach Lining) यानी पेट की अंदरूनी परत खराब हो सकती है. गर्म पानी पाचन तंत्र को खराब करता है. साथ ही गर्म पानी पीते रहने पर पाचन में असहजता होती है और गैस्ट्रिक प्रॉब्लम्स बढ़ जाती हैं.

विज्ञापन

जल सकता है गला

ऐसा कई बार होता है कि पानी हमें मुंह में इतना गर्म महसूस नहीं होता जितना कि वो गले में गर्म महसूस होता है. ऐसे में रोज-रोज गर्म पानी पीते रहा जाए तो इससे मुंह, गला और डाइजेस्टिव ट्रैक यानी पाचन नली जल सकते हैं और डैमेज हो सकते हैं. इसीलिए गुनुगना या कम गर्म पानी पीने की सलाह दी जाती है.

विज्ञापन

निकल सकते हैं छाले

गर्म पानी शरीर में मिनरल इंबैलेंस को बढ़ा सकता है. गर्म पानी पीने से शरीर से ज्यादा पसीना निकलता है और फ्लुइड लॉस से इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस होता है. इससे मुंह में छाले निकल सकते हैं, चक्कर आ सकते हैं या फिर उल्टी वगैरह की दिक्कत हो सकती है.

विज्ञापन

दांत खराब हो सकते हैं

बहुत ज्यादा और रोजाना गर्म पानी पीते रहने पर कैविटीज की संभावना बढ़ती है. गर्म पानी धीरे-धीरे दांतों की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचाने लगता है. इससे सेंसिटिविटी की दिक्कत में भी इजाफा होता है.

विज्ञापन

बढ़ सकता है स्ट्रेस

कहा जाता है कि गर्म पानी पीने से तनाव (Stress) कम होता है. लेकिन, जब हर बार ही स्ट्रेस होने पर गर्म पानी पिया जाता रहेगा तो इससे व्यक्ति की साइकोलॉजिकल डिपेंडेंसी गर्म पानी पर बढ़ जाती है. इसीलिए स्ट्रेस रिलीवर के तौर पर गर्म पानी पीते रहने की आदत नहीं डालनी चाहिए.

विज्ञापन

डिहाइड्रेशन हो सकती है

गर्म पानी ज्यादा पीने पर डिहाइड्रेशन हो सकती है. गर्म पानी शरीर के जरूरी फ्लुइड्स को खत्म कर सकता है जिससे शरीर में पानी की कमी बढ़ती है. इसीलिए गर्म और ठंडे पेय पदार्थों को बैलेंस करना जरूरी होता है.

विज्ञापन

किसे नहीं पीना चाहिए गर्म पानी

  • जिन लोगों के मुंह में छाले हैं उन्हें गर्म पानी कम पीना चाहिए.
  • सेंसिटिव पेट वाले लोगों को गर्म पानी कम पीना चाहिए.
  • इससे दिक्कत बढ़ सकती है. जिन लोगों का शरीर अक्सर ही डिहाइड्रटेड रहता है उन्हें भी ज्यादा गर्म पानी नहीं पीना चाहिए.
  • अगर मुंह जला हुआ हो उन्हें भी गर्म पानी पीने से परहेज करना चाहिए.

यह भी पढ़ें – किस विटामिन की कमी से वजन बढ़ता है? यहां जानिए कौन सी Vitamin Deficiency आपको मोटा कर रही है

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ