Side Effects of Coffee and Soda: अगर आप बहुत ज्यादा सोडा और कॉफी पीते हैं, तो सावधान हो जाइए! हाल ही में हुए एक नए शोध के अनुसार, पीने की ये चीजें स्ट्रोक का जोखिम काफी बढ़ा सकती हैं। रिसर्च के अनुसार पाया गया कि एक दिन में चार कप कॉफी पीने से स्ट्रोक का जोखिम बढ़ जाता है, जबकि अगर हम एक दिन 3-4 कप ब्लैक टी या ग्रीन टी पीते हैं, तो स्ट्रोक से बच सकते हैं।
दिल को सेहतमंद रखना क्यों जरूरी है?
दिल की बात आती है तो सब लोगों में डर बैठ जाता है। हर कोई अपने दिल के स्वास्थ्य को लेकर खास ख्याल रखता है, मगर हमारी रोज की खाने-पीने की आदतें ही हमारे दिल के स्वास्थ्य पर असर डालते हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, कॉफी और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स दिल के लिए हानिकारक हैं।
ये भी पढ़ें- High Cholesterol Diet: बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करेंगे ये 7 फल, ऐसे करें डाइट में शामिल
क्या कहती है रिसर्च?
यह रिसर्च मैकमास्टर यूनिवर्सिटी कनाडा और यूनिवर्सिटी द्वारा की गई है। इसमें कॉफी या दूसरी शुगरी ड्रिंक्स पर एक रिसर्च हुई है, जिसके मुताबिक बार-बार कार्बोनेटेड ड्रिंक्स या फ्रूट जूस पीने से स्ट्रोक का खतरा 37 % तक बढ़ने की बात कही गई है। वहीं, अन्य रिसर्च के मुताबिक भी, शुगर से बने कार्बोनेटेड ड्रिंक का सेवन करने से स्ट्रोक का खतरा 22 % तक बढ़ जाता है। इस प्रोजेक्ट में 27 देशों के 27 हजार लोगों को शामिल किया गया था। इसमें 13,500 ऐसे लोग थे, जिन्हें पहली बार स्ट्रोक आया था। रिसर्च में महिलाओं में सोडा से होने वाले स्ट्रोक के मामले ज्यादा पाए गए हैं।
फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक
क्यों होता है ऐसा?
एक्सपर्ट्स के अनुसार, कॉफी या कार्बोनेटेड ड्रिंक्स को पीने से ब्रेन तक खून पहुंचने में मुश्किल आती है, जिसके चलते ब्रेन सेल्स को नुकसान होता है। इन ड्रिंक्स के ज्यादा सेवन से ब्लड क्लॉटिंग होने लगती है, जिससे इस्केमिक स्ट्रोक आ सकता है। दरअसल, इन ड्रिंक्स में एक्स्ट्रा शुगर एवं प्रिजर्वेटिव्स होते हैं। अगर इन्हें ज्यादा पिएंगे, तो शरीर में शुगर का लेवल बढ़ेगा, स्ट्रोक आने का यह भी एक कारण है।
चाय है बेहतर ऑप्शन
दिन में 4 कप से ज्यादा कॉफी पीने से स्ट्रोक की संभावना बढ़ जाती है, लेकिन कम सेवन से स्ट्रोक का जोखिम कम होगा, इसका कोई संबंध नहीं है। वहीं, चाय पीने से स्ट्रोक की संभावना 18-20 % तक कम हो जाती है। इसके अलावा, प्रतिदिन 3-4 कप ब्लैक टी, ग्रीन टी या हर्बल टी पीने से स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है। सोया मिल्क या ओट्स से बनने वाला दूध पीना भी फायदेमंद है।
ये भी पढ़ें- Eyes Care Tips: आंखों की रोशनी तेज करने में मददगार हैं ये 5 ड्रिंक्स! जानें पीने का सही तरीका
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
रोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 hr agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
2 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
5 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
21 hrs agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
23 hrs agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
1 day agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
2 days agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines