Night Shift Side Effects: आजकल कई लोग नाइट शिफ्ट करना पसंद करते हैं, क्योंकि उन्हें रात को जागना अच्छा लगता है. इसलिए आईटी, हेल्थकेयर, बीपीओ और कई सेक्टर में नाइट शिफ्ट आम हो चुकी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि लगातार रात में काम करना शरीर की प्राकृतिक घड़ी यानी सर्केडियन रिदम को बिगाड़ने का काम कर रही है. यही कारण है कि नाइट शिफ्ट करने वाले लोगों में हार्मोनल गड़बड़ी और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या तेजी से देखी जा रही है. अगर आप नहीं नाइट शिफ्ट करते हैं तो आपको अपना बहुत ध्यान रखने की जरूरत है. वरना आगे जाकर आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
इसे भी पढ़ें- 14 दिनों तक मेथी दाना खाने से आपके शरीर में क्या होता है? जानें इसके अद्भुत फायदे
क्या है सर्केडियन रिदम और क्यों है जरूरी?
हमारा शरीर दिन-रात के हिसाब से काम करता है. दिन में एक्टिव और रात में आराम करने के लिए बना है. जब आप रात में जागते हैं और दिन में सोते हैं तो यह रिदम बिगड़ जाता है.
हार्मोन पर कैसे पड़ता है असर?
नाइट शिफ्ट का सबसे बड़ा असर हार्मोन पर पड़ता है, जिससे कई तरह की परेशानियां पैदा हो जाती हैं जैसे मेलाटोनिन जो नींद का हार्मोन है और कॉर्टिसोल जो स्ट्रेस हार्मोन है. नाइट शिफ्ट में इसका लेवल बढ़ सकता है, क्योंकि इनका रुटीन बदल जाता है.
कोलेस्ट्रॉल क्यों बढ़ता है?
नाइट शिफ्ट में काम करने वाले लोग अक्सर अनहेल्दी लाइफस्टाइल अपनाते हैं. इसलिए रात में अगर आप काम कर भी रहे हैं तो अपनी डाइट पर खास ध्यान दें. ऐसा इसलिए क्योंकि गलत खानपान से अच्छा कोलेस्ट्रॉल खत्म होने लगता है.
- देर रात जंक फूड खाना
- कम फिजिकल एक्टिविटी
- नींद की कमी
कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं?
अगर लंबे समय तक नाइट शिफ्ट की जाए तो ये दिक्कतें सामने आ सकती हैं. अगर आपके अंदर भी ये दिक्कतें नजर आने लगे तो आपको विचार करने की जरूरत है.
- मोटापा बढ़ना
- हाई ब्लड प्रेशर बढ़ना
- डायबिटीज होना
- हार्ट डिजीज का खतरा
- मानसिक तनाव और डिप्रेशन
बचाव के आसान तरीके
- आपको रोजाना 7 घंटे की नींद जरूर लेनी है. दिन में एक वक्त बना लेना बेहतर होगा.
- सोने से पहले कमरे में अंधेरा रखें, इससे बहुत ही अच्छी नींद आएगी.
- जंक फूड से बचें और हेल्दी डाइट लें. हेल्दी खाना दिन में जरूरी है.
- रोजाना नियमित रूप से हल्की एक्सरसाइज करें और कैफीन का सेवन सीमित करें.
इसे भी पढ़ें- क्या आप भी रोक देते हैं अपनी छींक? डॉक्टरों ने दी चेतावनी; हो सकती है साइनस की दिक्कत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
24 mins agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
5 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
7 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
8 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines