14 दिनों तक मेथी दाना खाने से आपके शरीर में क्या होता है? जानें इसके अद्भुत फायदे

Fenugreek Seeds Water: 14 दिनों तक मेथी दाना खाने से शरीर में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. हालांकि, इसे सीमित मात्रा में और सही तरीके से ही सेवन करना जरूरी है.

fenugreek benefits for hair growth
1 / 7
fenugreek benefits for hair growth

Methi Dana Ka Pani: मेथी दाना किचन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. यह स्वाद बढ़ाने के साथ साथ हेल्थ को कई तरह से फायदा पहुंचाने का काम करता है. आयुर्वेद में इसे औषधि माना गया है. अगर आप लगातार 14 दिनों तक सही तरीके से मेथी दाना खाते हैं तो शरीर में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.  

विज्ञापन

मेथी दाने का कैसे करें सेवन?

मेथी दाने का कैसे करें सेवन?2 / 7

इसके लिए, आपको एक रात पहले 1 चम्मच मेथी दाना पानी में भिगोना होगा और सुबह खाली पेट इसे पानी के साथ खाना होगा. कुछ दिनों में आपको अंदरुनी फायदा होगा.

विज्ञापन

पाचन तंत्र होता है मजबूत

पाचन तंत्र होता है मजबूत3 / 7

मेथी दाना पाचन के लिए अच्छा माना जाता है. इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं कम करता है.

ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद

ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद4 / 7

मेथी दाना डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है. यह शरीर में शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे इंसुलिन का असर बेहतर होता है.

विज्ञापन

वजन घटाने में मददगार

वजन घटाने में मददगार 5 / 7

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो मेथी दाने का पानी पिएं. इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती.

कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करना

कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करना 6 / 7

नियमित सेवन से खराब कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा घट सकता है. इसलिए आप रोजाना इसका सेवन करें.

विज्ञापन

शरीर में सूजन कम करना

शरीर में सूजन कम करना7 / 7

मेथी दाना में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं. खासतौर पर महिलाओं के लिए मेथी दाना हार्मोनल संतुलन बनाए रखता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन