Chronic Kidney Disease के शुरुआती संकेत देखें, इसी बीमारी से Shyam Benegal का निधन

Shyam Benegal: भारतीय सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर श्याम बेनेगल का निधन 90 वर्ष की आयु में हुआ। उनकी दोनों किडनियां खराब हो चुकी थीं, वे क्रोनिक किडनी डिजीज के मरीज थे। आइए जानते हैं इस रोग के बारे में और इसके शुरुआती संकेत।

photo credit-freepik - 2024-12-24T085034.140

Shyam Benegal: बॉलीवुड जगत के मशहूर निर्देशक श्याम बेनेगल का 90 साल की उम्र में निधन हो गया है। डायरेक्टर ने अपने करियर में ऐसी कई फिल्में बनाई हैं जिन्होंने उन्हें पूरस्कारित भी किया है। इन फिल्मों में अंकुर, भूमिका, मंथन और निशांत शामिल हैं। वे लम्बे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। सोमवार, 23 दिसंबर, 2024 को उनका मुंबई के सेंट्रल के वॉकहार्ट अस्पताल में शाम 6:38 मिनट पर निधन हुआ। आइए जानते हैं इस बीमारी के संकेतों के बारे में।

विज्ञापन

क्या है Chronic Kidney Disease ?

क्रोनिक किडनी डिजीज या सीकेडी (CKD) गुर्दों की ऐसी बीमारी है, जिसमें किडनी बुरी तरह से डैमेज हो जाती है। इस बीमारी में किडनी काम करना बंद कर देती है। टाइम्स नाऊ में पब्लिश एक रिपोर्ट की मानें, तो किडनी खून से टॉक्सिन्स को साफ करती है, यह उसका मुख्य काम है। इसमें खराबी होने पर किडनी काम करना बंद कर देती है।

विज्ञापन

क्रोनिक किडनी डिजीज के संकेत

1. थकान और कमजोरी- किडनी का कार्य प्रभावित होने से इसके काम करने की क्षमता कमजोर हो जाती है, ऐसे में शरीर के अंदर टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं, जिससे थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।

विज्ञापन

2. स्वेलिंग- किडनी की फंक्शनिंग में कमी होने पर, शरीर में सोडियम का लेवल बढ़ जाता है, जिससे पैरों, टखनों, हाथों और चेहरे पर सूजन हो सकती है।

kidney disease

photo credit-freepik

विज्ञापन

3. पेशाब में बदलाव- किडनी डिजीज के सबसे सामान्य संकेतों में पेशाब के लक्षण शामिल हैं। जैसे- पेशाब के रंग में बदलाव यानी इसमें खून आना, गाढ़ा या झागदार दिखाई देना। पेशाब करने में कठिनाई होना या बार-बार पेशाब आना। इसके अलावा, रात के समय अधिक पेशाब आना।

4. कंपकंपी और ठंड लगना- किडनी अगर किसी समस्या में हैं, तो इससे शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी हो सकती है, जिससे एनीमिया भी हो सकता है। इसमें ठंड लगने और कंपकंपी महसूस होती है।

विज्ञापन

5. त्वचा का रंग बदलना- किडनी की बीमारी से स्किन की रंगत गहरी हो सकती है और त्वचा पर खुजली भी हो सकती है।

इसके अलावा, गले में सूजन या घबराहट, सांस लेने में कठिनाई, मेंटल हेल्थ पर प्रभाव, हाथों-पैरों में सुन्नता होना और मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द महसूस करना जैसे संकेत भी शामिल हैं।

विज्ञापन

क्या है इस डिजीज के कारण?

  1. हाई बीपी के कारण भी किडनी पर असर पड़ता है, जिससे यह बीमारी हो सकती है।
  2. ग्लोमेरुलोनेफ्राइटिस एक और किडनी डिजीज है, जिसमें गुर्दे के अंदर मौजूद ग्लोमेरुली को क्षति होती है।
  3. पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज है, जो एक आनुवंशिक रोग भी है, जिसके कारण आपके गुर्दे में कई फ्लूइड भरने लगता है।
  4. नेफ्रोपैथी भी एक किडनी डिजीज है, इसमें शरीर की इम्यूनिटी भी प्रभावित होती है।
  5. डायबिटीज के कारण भी किडनी पर असर पड़ सकता है।

Chronic Kidney Disease से बचाव के उपाय

  • कम नमक वाला भोजन खाएं।
  • रोजाना 30 मिनट की वॉक करें।
  • धूम्रपान से बचें।
  • शराब के सेवन से बचें।
  • भरपूर मात्रा में पानी पिएं।

ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ