हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सावधान! खाने के बाद भूलकर भी न जाएं नहाने; हो सकती है ये बड़ी प्रॉब्लम

Shower After Meal Side Effects: खाना खाने के तुरंत बाद नहाना आरामदायक लग सकता है, लेकिन यह आपके पाचन तंत्र से लेकर ब्लड सर्कुलेशन तक को प्रभावित कर सकता है। एक्सपर्ट से जानते हैं खाना खाने के बाद कब नहाना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

Shower After Meal Side Effects: कुछ लोगों की आदत होती है खाना खाने के बाद नहाने जाने की, अक्सर वीकेंड पर लोग ऐसा करते हैं। शायद ये आदत उन्हें आरामदायक लग सकती है लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज से खाने के बाद नहाने से आपको गंभीर परिणाम दे सकता है। जी हां, एक ताजा रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि खाना खाने के बाद नहाने वाले लोगों का पाचन तंत्र बिगड़ जाता है, कुछ लोगों के दिमाग पर भी इसका असर पड़ता है। आइए समझते हैं इस समस्या के बारे में और इससे बचने के लिए क्या करना सही रहेगा।

ये भी पढ़ें- Weight Loss: चिया सीड्स, सब्जा और तुलसी के बीज में कौन सा ज्यादा असरदार?

एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

न्यूरो एक्सपर्ट डॉक्टर.विपुल टाइम्स नाऊ को बताते हैं कि ब्रेन का पाचन से भी संबंध है, इसकी फंक्शनिंग में 3 प्रकार के नर्वस सिस्टम मदद करते हैं, पहला ANS, एनस यानी ऑटोनॉमिक नर्वस सिस्टम जो हमारी बॉडी को काम करने का मैसेज भेजता है, बाकी दो उसके अलग स्वरूप हैं- PNS और SNS। एसएनएस का काम स्ट्रेस, तनाव और चिंता को संभालने का है। वहीं, पीएनएस पेट की आंतों, पाचन और ब्लड फ्लो में मदद करता है।

विज्ञापन

Photo Credit- Freepik

पाचन क्रिया पर प्रभाव

जब हम खाना खाते हैं तो पाचन क्रिया तेज होती है और पेट में ब्लड फ्लो भी तेजी से होता है। असल में, खाना खाने के तुरंत बाद हमारा पेट पाचन करने वाले फेज में होता है, जिसमें खाने को तोड़कर उसमें से पौष्टिक गुणों को खून तक पहुंचाने का काम शामिल है। अगर हम तुरंत नहाने जाते हैं तो पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, जिससे पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं, जैसे-

विज्ञापन
  • ब्लोटिंग की समस्या होना।
  • पेट में ऐंठन।
  • पाचन की गड़बड़ी से मरोड़ होना।
  • कुछ लोगों को नहाते समय उल्टी भी आ सकती है।

कब नहाना चाहिए?

वैसे तो हर किसी को भोजन से पहले ही नहाने की सलाह दी जाती है लेकिन किसी कारण अगर आप खाने से पहले नहीं नहा पाए हैं तो खाने के लगभग 50 या 60 मिनट बाद नहाने जा सकते हैं। नहाने और खाने के बीच समय का ध्यान रखें। इसके अलावा, नहाने के लिए हल्का गुनगुना पानी इस्तेमाल करें। खाने के बाद थोड़ी सी वॉक कर सकते हैं और फिर नहाने जा सकते हैं। नहाने से पहले कुछ खा रहे हैं तो ज्यादा हैवी फूड्स ना खाएं।

ये भी पढ़ें: हार्टअटैक के बढ़ते केसों में भारतीय युवा क्यों? स्पेशलिस्ट ने गिनाए कारण, ऐसे करें बचाव

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola