हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shilpa Shetty 51 की उम्र में भी फ्लेक्सिबिलिटी के लिए करती हैं यह योग, आप भी जानिए शिल्पा की फिटनेस का राज

Shilpa Shetty Fitness: सैक्रोइलियक जॉइंट, पेल्विक मसल्स, घुटनों और टखनों की फ्लेक्सिबिलिटी के लिए शिल्पा शेट्टी इस योगासन को जरूर करती हैं. यहां जानिए किस तरह आप भी शिल्पा की तरह ही इस योगासन को कर सकते हैं.

विज्ञापन
शिल्पा शेट्टी इस तरह खुद को रखती हैं फिट.

Shilpa Shetty Yoga: शिल्पा शेट्टी को जितना उनकी एक्टिंग के लिए जाना जाता है उतना ही वे अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं. शिल्पा सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपनी फिटनेस का राज भी अक्सर ही अपने फैंस से शेयर करती हैं. अपने ऐसे ही वीडियो में शिल्पा एक योगा पोज करती नजर आ रही हैं. इस योगा पोज (Yoga Pose) को करने के लिए स्क्वैट की पॉजीशन में बैठती हैं और फिर अपने हाथों और पैरों के बीच 2 फुट का फासला रखकर आगे की तरफ अपने सिर को झुकाती हैं. शिल्पा ने बताया कि इस योग को करने पर क्या फायदा मिलता है.

यह भी पढ़ें – बच्चे को भूख लगती है तो देता है ये 5 संकेत, जानिए कैसे पता चलेगा कि दूध मांग रहा है बच्चा

शिल्पा शेट्टी ने दिया चैलेंज

योग करते हुए शिल्पा ने इस वीडियो को शेयर किया है. वीडियो के कैप्शन में शिल्पा ने लिखा, “अगर आपको यह करना नामुमकिन सा लग रहा है तो आपका शरीर आपको कुछ बताने की कोशिश कर रहा है. और अगर यह आसान लग रहा है तो इसे करके देखिए क्योंकि यह उतना आसान है नहीं! अब समय है अपने सैक्रोइलियक जॉइंट, पेल्विक मसल्स, घुटनों और टखनों की फ्लेक्सिबिलिटी पर काम करने का. अब देखते हैं कि आपमें से कितने लोग इस चैलेंज को बखूबी पूरा कर पाते हैं.”

विज्ञापन

स्वस्थ रहने के लिए करती हैं योग

शिल्पा शेट्टी कई बार इस बात का जिक्र कर चुकी हैं कि योग उनकी जिंदगी में कितना महत्व रखता है और कितना जरूरी है. शिल्पा ने 12वें अतंर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कहा था कि उन्हें डॉक्टर ने योग करने की सलाह दी थी. शिल्पा को स्पॉन्डिलाइटिस हुआ था जिसके कारण उन्हें फिजियोथेरेपिस्ट ने कुछ योगासन करने के लिए कहा था. इसके बाद शिल्पा ने योगा टीचर रखा और योग करना सीखा.

विज्ञापन

योग करते हुए शिल्पा को खुद में कई बदलाव नजर आए. ये बदलाव अच्छे थे और इसका बाद योग शिल्पा की जिंदगी का हिस्सा बन गया. शिल्पा को गर्दन मोड़ने तक में दिक्कत होती थी और अब वे शीर्षासन तक कर लेती हैं. ऐसे में योग ने शिल्पा को फिट रहने में मदद की है.

यह भी पढ़ें – पुरुषों का रात में बार-बार पेशाब करने उठना हो सकता है इस बीमारी का लक्षण, AIIMS के डॉक्टर ने दी चेतावनी

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.  

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola