हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shibu Soren Death: किडनी से जुड़ी कौन-कौन सी बीमारियां खतरनाक? शुरुआती लक्षण क्या, बचाव कैसे?

Shibu Soren Death: झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का 81 साल की आयु में निधन हो गया है। अस्पताल से जारी विज्ञपति में बताया गया है कि उनका निधन किडनी की बीमारी से हुआ है। आखिर किडनी की कौन-कौन सी बीमारियां ऐसी होती है, जो खतरनाक और जानलेवा होती है? आइए जानते हैं इस बारे में।

विज्ञापन

Shibu Soren Death: दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने आज अंतिम सांस ली। 81 साल की आयु में दिग्गज नेता की मौत की वजह किडनी एलमेंट बताई जा रही है। इसका मतलब होता है कि उन्हें किडनी से संबंधित कोई बीमारी हुई थी। दरअसल, इस बारे में अस्पताल ने खुद विज्ञपति जारी कर दुख प्रकट किया है। वे दिल्ली में 19 जून से भर्ती थे जबकि इससे पहले उनका इलाज झारखंड के एम्स में चल रहा था।

किडनी की कौन-कौन सी बीमारियां खतरनाक है?

बता दें कि शिबू सोरेन को किडनी डिजीज के चलते ब्रेन स्ट्रोक आया था जिसके बाद उन्हें दिल्ली लाया गया था। हालांकि, उनकी सेहत में सुधार देखा गया था लेकिन फिर भी पिछले 2 दिनों से वह वेंटिलेटर पर थे।

ये भी पढ़ें-लैपटॉप पर घंटों कर रहे हैं काम? आंखों के साथ बिगड़ रही है गर्दन की सेहत, ऐसे होगा बचाव

विज्ञापन

ये हैं किडनी की सबसे खतरनाक बीमारी?

  1. क्रॉनिक किडनी डिजीज

किडनी की यह बीमारी धीरे-धीरे बढ़ती है और उसकी कार्यक्षमता बहुत कमजोर हो जाती है। इसके होने के कई कारण जैसे कि डायबिटीज, हाई बीपी और ग्लोमेरुलोनेफ्राइटिस यानी किडनी में सूजन या फिर बार-बार पेनकिलर लेने से होती है। इसके लक्षणों में थकान, कमजोरी और पैरों के टखनों में सूजन और भूख न लगना।

  1. एक्यूट किडनी डिजीज

किडनी की इस बीमारी में लक्षण समय से न ध्यान दिया जाए तो बीमारी गंभीर हो सकती है और जान जा सकती है जबकि ये बीमारी पूरी तरह दूर हो सकती है अगर इलाज समय पर मिल जाए। इसमें हमारी किडनी पूरी तरह काम करना बंद कर देती है। इसके कई कारण होते हैं जैसे कि डिहाइड्रेशन, हैवी डोज मेडिसिन्स और इंफेक्शन होना। हार्ट अटैक के बाद किडनी की यह बीमारी हो सकती है।

विज्ञापन
  1. पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज

यह किडनी की ऐसी बीमारी होती है जो पारिवारिक मानी जाती है। जेनेटिकस में मिली इस बीमारी के लक्षणों में पेट और कमर में दर्द होना, पेशाब में खून आना, हाई बीपी और सिरदर्द होता है। इसमें किडनी में एकसाथ बहुत सारी गांठें बन जाती हैं।

किडनी की बीमारी से बचाव के उपाय

  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने बीपी और शुगर को कंट्रोल में रखना चाहिए।
  • आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।
  • पेशाब के रंग पर ध्यान दें, बहुत ज्यादा गाढ़ा भी पेशाब का संकेत है।
  • पेनकिलर्स का सेवन कम से कम करना चाहिए।
  • धूम्रपान और शराब से दूरी बनाना जरूरी है।
  • हेल्दी डाइट का सेवन करें, कम से कम नमक और प्रोसेस्ड मीट्स खाएं।
  • हर साल में एक बार किडनी की जांच जरूर करवाएं।

कब करवाएं इलाज?

  • लक्षण दिखाई देने के बाद एकबार इलाज जरूर करवाएं।
  • अगर मरीज के यूरिन में प्रोटीन आ रहा हो।

ये भी पढ़ें- स्ट्रेस से लेकर स्मोकिंग तक, बालों के झड़ने के पीछे छिपी हैं आपकी ये 5 खराब आदतें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola