स्ट्रेस से लेकर स्मोकिंग तक, बालों के झड़ने के पीछे छिपी हैं आपकी ये 5 खराब आदतें

Hair Fall Control Tips: बालों के झड़ने की समस्या पुरुषों और महिलाओं में सामान्य हो गई है। मगर क्या आप जानते हैं यह समस्या बरसात के दिनों में ज्यादा बढ़ जाती है? आइए जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट क्या कहते हैं।

SOURCE- freepik

Hair Fall Control Tips: आजकल हर उम्र के लोगों को बाल झड़ने की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जहां पहले ये समस्या उम्र बढ़ने के साथ लोगों में होती थी, वहीं अब 20-30 साल की उम्र में ही युवाओं को हेयरफॉल होने लगा है। पर क्या आपने कभी सोचा है कि इसके पीछे असली वजह क्या है? हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि मानसून में बाल झड़ने की समस्या सामान्य दिनों से ज्यादा हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि बारिश के पानी से गीले होने के बाद बालों का पोषण जड़ से कम होने लगता है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

विज्ञापन

क्यों मानसून में झड़ते हैं ज्यादा बाल?

हेल्थ रिपोर्ट्स के मुताबिक, बारिश के पानी से हमारे बाल गीले होते हैं, जिस वजह से बालों का पोषण कम हो जाता है। इस मौसम में ह्यूमिडिटी भी बढ़ जाती है। ये बालों के हाइड्रोजन को कम कर देती है, जिससे बाल जड़ से कमजोर हो जाते हैं। इससे बालों के क्यूटिकल्स भी सूज जाते हैं और खुलने लगते हैं। इससे बालों में खिंचाव होता है और बाल टूटने लगते हैं। इसका नतीजा ये निकलता है कि जहां आपके बाल रोजाना 50 से 100 गिरते थे, वो अब प्रतिदिन 250 हो सकते हैं।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के डॉक्टर सौरभ सेठी बताते हैं कि हमारे गट का सीधा संबंध बालों से होता है। हमारी डाइट अच्छी होगी तो बालों का झड़ना भी रुकेगा और नए बाल उगने की प्रक्रिया भी तेज हो जाएगी। दरअसल, इससे बालों को सही पोषण मिलता है और ब्लड सर्कुलेशन भी सुधरता है। कुछ आदतों को बदलने से और डाइट में सही सुधार करने से हेयर फॉल से बचा जा सकता है।

विज्ञापन

हेयर फॉल के अन्य कारण समझें

डाइट- हमारी डाइट में कच्ची सब्जियां और मौसमी फल होने जरूरी होते हैं। अगर हम हमेशा ही तला-भुना खाना खाते हैं, तो उससे शरीर के जरूरी पोषण कम हो जाते हैं। इनकी कमी से हेयर फॉल होता है। इसके लिए हमें अपनी डाइट में प्रोटीन को ज्यादा से ज्यादा शामिल करना चाहिए।

सिगरेट- पुरुषों के साथ महिलाओं में भी स्मोकिंग की आदतें बढ़ गई हैं। सिगरेट भी हमारे शरीर से जरूरी पोषक तत्वों को कम कर सकता है, जिससे हेयर फॉल हो सकता है। एक हेल्थ रिसर्च के मुताबिक, 24% लोग जिन्हें हेयर फॉल हो रहा है, वे स्मोकर्स होते हैं।

विज्ञापन

स्ट्रेस- बहुत ज्यादा तनाव लेने से हमारे शरीर में कोर्टिसोल लेवल बढ़ता है। ये ऐसा हार्मोन है जो मूड स्विंग्स के साथ हमारी बॉडी में न्यूट्रिएंट्स की कमी भी करता है। इस हार्मोन के बढ़ने से नेचुरल हेयर ग्रोथ का प्रोसेस रुकता है।

योग- शारीरिक और मानसिक दोनों को संतुलित रखने के लिए योग करना चाहिए। यह ऐसा विकल्प होता है, जिससे तनाव कम होता है। डीप ब्रीदिंग वाले व्यायाम करने से बेहतर नींद आती है और हार्मोन बैलेंस रहते हैं। इसलिए, रोजाना 10 से 15 मिनट योग जरूर करें।

विज्ञापन

विटामिन-A- हमारे बालों की सेहत को सही रखने के लिए शरीर में विटामिन-ए भरपूर मात्रा में होना जरूरी होता है। इस विटामिन की मदद से हेयर ग्रोथ होने में भी मदद मिलती है। इसलिए, आपको अपनी डाइट में विटामिन-ए युक्त चीजें जैसे कि गाजर, पपीता और पीली सब्जियां जैसे कद्दू और जुकिनी खानी चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ