हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shefali Jariwala के पति पराग त्यागी ने बताई मौत की असल वजह, कहा एंटी-एजिंग ड्रग्स नहीं बल्कि लेती थीं ये दवा

Shefali Jariwala Death: एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की कार्डियाक अरेस्ट से मृत्यु हुई थी जिसकी बड़ी वजह उनका व्रत में एंटी-एजिंग दवाइयां लेना बताया गया था. आखिर शेफाली के पति पराग ने असल वजह का जिक्र किया है.

विज्ञापन
Shefali Jariwala की मौत की वजह पर पति पराग त्यागी ने तोड़ी चुप्पी.

Shefali Jariwala: साल 2002 में आए गाने काटा लगा से शेफाली जरीवाला रातोंरात स्टार बन गई थीं. बॉलीवुड फिल्मों और छोटे परदे के कई रिएलिटी शोज में नजर आने वाली शेफाली ने बीते 27 जून कार्डियाक अरेस्ट से जान गंवा दी थी. शेफाली की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट को पब्लिक नहीं किया गया था लेकिन यह बताया गया था कि शेफाली ने एंटी-एजिंग मेडिसिन (Anti-Ageing Medicine) को खाली पेट लिया था. व्रत में एंटी-एजिंग दवाइयों के सेवन को शेफाली की मौत का कारण बताया जा रहा था. लेकिन, अब शेफाली के पति पराग त्यागी (Parag Tyagi) ने पत्नी की मौत के महीनों बाद इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि जिस दिन शेफाली को कार्डियाक अरेस्ट हुआ था उस दिन शेफाली ने एंटी-एजिंग दवाइयां नहीं ली थीं.

शेफाली जरीवाला को लेकर पराग ने कही यह बात

पराग त्यागी ने यूट्यूब चैनल ‘शेफाली पराग त्यागी’ पर इंटरेक्शन के दौरान एंटी-एजिंग दवाइयों को लेकर कहा, “यह आधा-अधूरा सच है. शेफाली को मल्टीविटामिन्स (Multivitamins) लेना नहीं पसंद था और वह भूल जाती थी इसीलिए वो IV ड्रिप की तरह इन्हें महीने में एक बार लेती थी. इनमें मल्टीविटामिन्स, विटामिन सी, कोलेजन और ग्लूटाथियोन (Glutathione) शामिल थे जोकि सबसे अच्छे एंटी-ऑक्सीडेंट्स हैं.”

यह भी पढ़ें – क्या बहुत पतले होने पर जा सकती है जान? नई स्टडी में हुआ खुलासा, जानिए कितना वजन होना चाहिए

विज्ञापन

शेफाली के अपनी कार्डियाक अरेस्ट (Cardiac Arrest) वाले दिन भूखे रहने को लेकर पराग ने बताया, “ऐसा नहीं है कि शेफाली उस पूरा दिन भूखी थी. शेफाली उस दिन व्रत रख रही थी और पूजा के बाद उसने खाना खाया था और उसके बाद वह सोई भी थी. फिर वह दोबारा उठी और उसने कुछ खाया.”

लोगों को पराग ने सुनाई खरी खोटी

विज्ञापन

पराग त्यागी ने शेफाली को लेकर एंटी-एजिंग दवाइयों वाले दावों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. पराग ने कहा, “लोग किन एंटी-एजिंग दवाइयों की बात कर रहे हैं? वह अपनी उम्र के हिसाब से नहीं दिखती थी क्योंकि उसपर उसने मेहनत की थी. वह अपनी डाइट को कंट्रोल में रखती थी, इसका मतलब यह नहीं है कि वह कुछ खाती नहीं थी. वह आधा किलो आइसक्रीम खा लेती थी, लेकिन उसके बाद खुदपर मेहनत करती थी. हफ्ते में 2 बार हम यह खाते थे. वह चाइनीज खाती थी या हर रविवार कुछ और खाती थी. उसने अपनेआप को कभी भूखा नहीं रखा है. मुझे नहीं पता कि यह व्रत वाली चीज कहां से आई. शायद किसी ने यह कहा था और सभी ने यह बात पकड़ ली. मैं सभी से विनती करता हूं कि पहले वो सच जानें और उसके बाद ही कुछ कहें.”

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें –क्या स्विमिंग करने से शरीर में घुसता है दिमाग खाने वाला अमीबा? जानिए इस Brain Eating Amoeba के लक्षण

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola