Body Stiffness: सुबह उठते ही अक्सर बहुत से लोगों को शरीर में अकड़न महसूस होने लगती है. ऐसा लगता है जैसे पूरा बदन टूट रहा है और बिस्तर से उठने की शरीर में हिम्मत ही नहीं है. यह अकड़न (Sharir Me Akdan) कई कारणों से हो सकती है, जैसे सक्रियता की कमी, शरीर में पानी की कमी, पोषक तत्वों की कमी या फिर जरूरत से ज्यादा तनाव और चिंता. ऐसे में अगर आपको भी सुबह-सुबह शरीर अकड़ा हुआ महसूस होता है तो यहां जानिए किस तरह इस अकड़न से छुटकारा पाया जा सकता है. 2 से 3 मिनट किए गए इस काम से दूर हो सकती है शरीर की अकड़न.
कैसे दूर होगी शरीर की अकड़न
रातभर एक ही पॉजीशन में सोने पर अक्सर ही अगली सुबह उठते ही शरीर में फ्लुइड्स जमते हैं और जोड़ और मांसपेशियों तक ऑक्सीजन कम पहुंचता है. इन सभी दिक्कतों से छुटकारा पाने के लिए सुबह बस 2 से 3 मिनट के लिए आपको स्ट्रेचिंग करनी होगी. स्ट्रेचिंग के लिए बिस्तर से उठकर तुरंत फोन का इस्तेमाल ना करें बल्कि शरीर को स्ट्रेच करें. कंधों को स्ट्रेच करें, गर्दन को मोड़ें, पैरों को स्ट्रेच करें और पीठ की स्ट्रेचिंग करें.
इस बात का ध्यान रखें कि स्ट्रेचिंग आराम से की जाए. झटके से शरीर को हिलाएं-डुलाएं नहीं. 2 से 3 मिनट के लिए ही स्ट्रेचिंग करना काफी है. लेकिन, कंसिस्टेंसी बनाए रखें. रोजाना उठकर स्ट्रेचिंग की जाए तब ही जकड़न से हमेशा के लिए राहत मिलती है.
ये टिप्स भी आएंगे काम
- गर्म पानी से नहाने पर या हीटिंग पैड से सिकाई करने पर भी शरीर की जकड़न से राहत मिलती है.
- शरीर में डिहाइड्रेशन होने पर जकड़न महसूस होती है. ऐसे में भरपूर मात्रा में पानी पीते रहें जिससे शरीर में डिहाइड्रेशन ना हो.
- मैग्नीशियम और पौटेशियम की कमी से भी शरीर में अकड़न या जकड़न महसूस हो सकती है. ऐसे में अपने आहार में केला, बादाम, कद्दू के बीज और पालक को हिस्सा बनाएं.
- शरीर की मालिश करने पर भी फायदा मिलता है. सरसों के तेल या तिल के तेल से शरीर की मालिश की जाए तो ब्लड फ्लो बेहतर होता है.
- सही मुद्रा में बैठे रहना भी जरूरी होता है. गलत पॉजीशन में बैठे रहने से शरीर अकड़ा हुआ महसूस हो सकता है.
यह भी पढ़ें – आंखों में गुलाल चला जाए तो क्या करें? आई सर्जन ने बताया आंख में रंग जाने पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
5 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
7 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
10 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
10 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
14 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines