शरीर का कौन-सा अंग किस खाने से होता है खराब? अपना डाइट चार्ट तुरंत करें चेक, वरना हो सकती है देर

Inflammatory foods to avoid: कुछ भी चीज जरूरत से ज्यादा खाना ठीक नहीं है. अगर वक्त पर इस आदत पर ध्यान नहीं दिया तो शरीर के कई हिस्सों को नुकसान हो सकता है, लेकिन कैसे? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

Foods to Avoid For Health

अपनी प्लेट या डाइट चार्ट पर नजर घुमाएं और इन चीजों से परहेज करना शुरू कर दें.

विज्ञापन

Worst Food For Organs: एक अच्छा खाना उम्र दोगुनी बढ़ा सकता है, लेकिन ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप खा क्या रहे हैं. कई बार हम कुछ ऐसी चीजों का सेवन (Organs Damage Food Items) कर रहे होते हैं जिनका असर उल्टा पड़ रहा होता है. आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन एक्सपर्ट के मुताबिक जरूरत से ज्यादा शराब पीना लिवर डैमेज कर सकता है. वहीं, दिमाग और किडनी को भी कुछ चीजें नुकसान पहुंचाने का काम करती हैं, जिनसे हमें परहेज करने की जरूरत होती है. ऐसे कई फूड्स हैं जो हम खा रहे होते हैं, लेकिन इस बात से बिल्कुल अनजान होते हैं कि इसका शरीर पर क्या असर पड़ रहा है. इसलिए आप भी अपनी प्लेट या डाइट चार्ट पर नजर घुमाएं और इन चीजों से परहेज करना शुरू कर दें.

ये भी पढ़ें- क्या आपको भी रहती है हार्मोनल इंबैलेंस की दिक्कत? Acharya Manish ने कहा रोजाना करें ये 3 आसन

विज्ञापन

शरीर के अंग को नुकसान पहुंचाने वाली चीजें | Worst Foods For Organs

लिवर के लिए- ड्रिंक करना हेल्थ के लिए अच्छा नहीं माना जाता. लेकिन, अगर आप जरूरत से ज्यादा शराब पी रहे हैं तो आपको रुक जाना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से लिवर (Worst Foods for Liver) पूरी तरह से खराब हो सकता है. डॉक्टर जैदी के अनुसार शराब पीने का असर सीधा लिवर पर पड़ता है. 

दिल के लिए- अक्सर डॉक्टर को कहते सुना है कि दिल को तली हुई और अत्यधिक नमक वाली चीजें नुकसान पहुंचाने का काम कर रही हैं. ये चीजें दिल के लिए दुश्मन (Worst Foods for Heart) हैं. इनमें मौजूद ट्रांस फैट और नमक, बैड कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का काम करते हैं.

आंखों के लिए- आंखों के लिए जरूरत से ज्यादा मीठा खाना (Worst Foods for Eyes) अच्छा नहीं माना जाता. इससे रोशनी पर काफी असर पड़ता है और ध्यान ना देने पर डायबिटिक रेटिनोपैथी का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए आप जरूरत से ज्यादा चीनी खाने से परहेज करें. 

विज्ञापन

किडनी के लिए- जरूरत से ज्यादा नमक खाना किडनी (Worst Foods for Kidney) पर असर डाल सकता है. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो किडनी पर खून छानने के लिए दबाव पड़ेगा. इसलिए पोटेशियम युक्त खाना खाएं और किडनी की हेल्थ का ध्यान रखें. 

फेफड़ों के लिए- फेफड़ों ले लिया गया सल्फेट अच्छा नहीं माना जाता. आप सल्फेट युक्त फूड खाने से बचें (Worst Foods for Lungs) और मार्केट में मिलने वाले अचार, और बोतलबंद जूस से परहेज करें. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें सल्फेट मौजूद होता है, जो फेफड़ों में जलन पैदा कर सकता है. 

विज्ञापन

हेल्दी रहने के लिए क्या खाएं?

एक्सपर्ट का कहना है कि अगर इन चीजों को लिमिट में खाया जाए तो जोखिम काफी हद तक कम हो सकता है, लेकिन खत्म नहीं होगा. इसके लिए आपको अपनी डाइट में हरी सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन युक्त खाना खाएं. साथ ही, खूब पानी पिएं और रोजाना थोड़ी एक्सरसाइज करें. 

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ