Body Detox Hona: भागदौड़ की वजह से हमारा ध्यान लाइफस्टाइल की ओर जाता ही नहीं है और एक दिन ऐसा आता है जब हम कई तरह की बीमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं. हालांकि, कुछ लोग कपड़ों पर काफी ध्यान देते हैं, लेकिन सिर्फ बाहर से साफ दिखना ही काफी नहीं है, बल्कि शरीर के हर अंग की अंदर और बाहर से सफाई भी जरूरी हो जाती है. आयुर्वेद में शरीर को डिटॉक्स करने पर खास जोर दिया गया है, ताकि टॉक्सिन्स बाहर निकलें और शरीर स्वस्थ रहे. योग गुरु बाबा रामदेव के अनुसार, सही दिनचर्या, योग और आयुर्वेदिक टिप्स की मदद से बॉडी को नेचुरल तरीके से डिटॉक्स किया जा सकता है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि इसको लेकर बाबा रामदेव क्या कहते हैं और आप किस तरह से बॉडी को डिटॉक्स कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- आंतों की पूरी सफाई कैसे करें? एक्सपर्ट ने बताया किस तरह आंतों को सड़ने से रोक सकते हैं आप
बाबा रामदेव ने बताया बॉडी के हर अंग की सफाई कैसे करें?
- बाबा रामदेव का कहना है कि शरीर को डिटॉक्स करने के लिए आप हवन कर सकते हैं और इसके बाद हवन के बाद जो यज्ञ सामग्री होती है, उसका पानी पिएं. आप बाबा रामदेव द्वारा बनाई गई सामग्रियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.इसके लिए कोलोन थेरेपी भी बहुत मायने रखती है. ऐसा करने से अंदर का कचरा पूरी तरह से साफ हो जाता है और यूरिक एसिड बढ़ने का खतरा भी कम हो जाता है.
- पेट और पाचन तंत्र की सफाई के लिए आपको सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना होगा. इसमें नींबू और शहद मिला दें, क्योंकि ऐसा करने से पाचन बेहतर होता है. साथ ही, त्रिफला चूर्ण रात में लेने से कब्ज की समस्या कम होती है.
- लिवर को डिटॉक्स करने के लिए हरी सब्जियां बेस्ट रहती हैं. आप आंवला का पानी भी पी सकते हैं. एलोवेरा जूस का सीमित मात्रा में सेवन करना भी बेस्ट माना जाता है, लेकिन आपको मीठी चीजों से बिल्कुल दूर रहना होगा.
- फेफड़ों की सफाई के लिए बाबा रामदेव ने बताया है कि रोजाना अनुलोम-विलोम और भस्त्रिका प्राणायाम करने से फायदा होता है. बस आपको धूम्रपान से पूरी तरह दूरी बनाए रखनी होगी.
- किडनी की सफाई के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीना होगा. हालांकि, किडनी की सफाई के लिए नारियल पानी और जौ का पानी फायदेमंद माना जाता है. बस आपको नमक वाली चीजें जरूरत से ज्यादा नहीं खानी हैं.
इसे भी पढ़ें- रोज 4 भीगे खजूर खाने से क्या होगा? फायदे जान तुरंत बना लेंगे आदत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
9 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
14 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
16 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
17 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines