Sharib Hashmi Wife Cancer: द फैमिली मैन एक्टर शारिब हाशमी की पत्नी नसरीन हाशमी लंबे समय से कैंसर से जूझ रही हैं. आमतौर पर कैंसर होने के बाद सर्जरी होती है और व्यक्ति ठीक हो जाता है, लेकिन नसरीन हाशमी (Nasreen Hashmi) को एक, दो या तीन बार नहीं बल्कि छह बार मुंह का कैंसर हुआ है. साल 2018 में नसरीन को पहली बार मुंह का कैंसर हुआ था. बायोप्सी के बाद नसरीन को पता चला था कि उन्हें कैंसर है. Hauterrfly से बातचीत के दौरान नसरीन और शारिब ने बताया कि कैंसर के साथ कैसी जर्नी रही और छठी बार कैंसर कितना फैला है.
यह भी पढ़ें – घर में चेक करते हैं बीपी तो डॉक्टर से जान लीजिए सही तरीका, गलत तरह से झूठी BP रीडिंग आएगी नजर
नसरीन हाशमी को छठी बार हुआ मुंह का कैंसर
नसरीन को मुंह का कैंसर (Oral Cancer) हुआ और पहली सर्जरी हुई तो उसके बाद बार-बार कैंसर रिलैप्स होता रहा यानी लौटता रहा. इसके बाद नसरीन की पांच बार सर्जरी हुआ. अब कैंसर छठी बार हुआ है और इस बार यह हर तरफ फैल गया है. बातचीत के दौरान शारिब ने बताया, “नसरीन का कैंसर एग्रेसिव है और इसीलिए यह बार-बार रिलैप्स होता है. लेकिन, इसके बावजूद नसरीन पूरी हिम्मत के साथ इस कैंसर से लड़ रही हैं और उसके साथ हम भी फाइटर हो गए हैं.”
पांच सर्जरी से बदल गया चेहरा
नसरीन ने कैंसर की वजह से इमोशनल और फाइनेंशियल दिक्कतों की भी बात की, बताया कि यह जर्नी और ट्रीटमेंट काफी लंबा है. कैंसर हर साल या डेढ़ साल में रिलैपस होने की वजह से इसमें काफी पैसे लग गए हैं. पति को लेकर नसरीन ने कहा कि किसी से एक पैसा उधार लिए बिना ही उन्होंने नसरीन का पूरा ट्रीटमेंट मैनेज किया है. नसरीन ने अपनी सर्जरी को लेकर कहा, “एक औरत के लिए 5 बार चेहरे पर सर्जरी करवाना, अपने चेहरे को बदलता हुआ देखना और बोलने में दिक्कत आना, अंदर तक प्रभावित करता है. मैं जब अपनी पुरानी तस्वीरें देखती हूं तो सोचती हूं कि मैं कितनी खूबसूरत हुआ करती थी और अब कितनी अलग दिखती हूं.”
बार-बार कैसे लौट सकता है मुंह का कैंसर
कैंसर की सर्जरी के बाद कैंसर की सेल्स को निकाल दिया जाता है, लेकिन सर्जरी के दिन तक जिन कैंसर सेल्स को डिटेक्ट नहीं किया जा सका था वही सेल्स बाद में बढ़ने लगती हैं और फैल जाती हैं. मुंह के कैंसर में अगर कैंसर की सेल्स रह जाएं और बाद में बढ़ने लगें तो 36 महीनों के भीतर ही फिर से कैंसर हो सकता है.
मुंह के कैंसर के लक्षण कैसे दिखते हैं
- मुंह का कैंसर होंठ, मसूड़े, गाल के अंदरूनी हिस्से, मुंह के ऊपरी या आखिरी हिस्से या जीभ पर हो सकता है. मुंह का कैंसर होने पर मुंह के अंदर छाला निकल सकता है जो लंबे समय तक ठीक नहीं होता है.
- इस कैंसर में मुंह के अंदर लाल या सफेद चकत्ते पड़ जाते हैं.
- मुंह में या मुंह के आस-पास मोटे दाने निकल सकते हैं. ये खुरदुरे होते हैं और हो सकता है कि इनमें दर्द हो या ना हो.
- बात करने में दिक्कत आने लगती है.
- खाना खाने और निगलने में दिक्कत होने लगती है. 3 हफ्तों से इस दिक्कत का बने रहना कैंसर का लक्षण हो सकता है.
- दांत ढीले पड़ सकते हैं.
- मुंह से खून निकल सकता है.
- आवाज में बदलाव आने लगता है.
यह भी पढ़ें – रात में नजर आते हैं लिवर फेलियर के ये 5 लक्षण, त्वचा पर भी दिखते हैं वॉर्निंग साइन
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
13 hrs agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
18 hrs agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
20 hrs agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
23 hrs agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
23 hrs agoथायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
1 day agoबवासीर में देसी इलाज कराना पड़ सकता है भारी, जानिए ट्रीटमेंट कैसे होता है
1 day agoकार्डियक अरेस्ट से 1 घंटा पहले शरीर दे सकता है यह 9 संकेत
1 day agoमलेरिया होने पर क्या-क्या तकलीफ होती है? यहां जानिए मलेरिया के लक्षण
1 day agoNana Patekar Death Reason: नाना पाटेकर का कार्डियाक अरेस्ट से निधन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines