रात में नजर आते हैं लिवर फेलियर के ये 5 लक्षण, त्वचा पर भी दिखते हैं वॉर्निंग साइन

Liver Failure Symptoms: लिवर खराब होने लगता है या फेल होने की तरफ बढ़ता है तो शरीर एक नहीं बल्कि कई संकेत देना शुरू कर देता है. ऐसे में वक्त रहते इन लक्षणों को पहचानना और इलाज करना जरूरी है.

Liver Disease Symptoms In Hindi
1 / 7
Liver Disease Symptoms In Hindi

Liver Failure Lakshan: लिवर शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है और इसके खराब होने पर शरीर ठीक तरह से काम करना बंद कर देता है. लिवर शरीर से गंदे टॉक्सिंस को निकालता है, मेटाबॉलिज्म को फायदे देता है, पाचन बेहतर करता है और पोषक तत्वों को स्टोर करने का काम करता है. ऐसे में लिवर को स्वस्थ रखना जरूरी होता है. खानपान अच्छा ना हो या लाइफस्टाइल की आदतें बुरी हों तो लिवर को खराब होते देर नहीं लगती है. ऐसे में लिवर की बीमारी और फेलियर की संभावना बढ़ सकती है. यहां जानिए लिवर खराब होने लगता है और लिवर फेलियर की संभावा बढ़ती है तो शरीर में कैसे लक्षण (Liver Failure Symptoms) नजर आने लगते हैं. ये लक्षण रात के समय खासतौर से दिखते हैं.

विज्ञापन

पीलिया होना

पीलिया होना 2 / 7

लिवर खराब होने पर शरीर पीला पड़ने लगता है. इसमें त्वचा ही नहीं बल्कि आंखों का सफेद हिस्सा भी पीला दिखाई देता है. इसे पीलिया कहते हैं.

विज्ञापन

पेट में दर्द और सूजन

पेट में दर्द और सूजन 3 / 7

लिवर फेलियर से फ्लुइड रिटेंशन होने लगता है. इससे पेट हर समय फूला हुआ नजर आता है और असहजता महसूस होती है. पैरों में सूजन और दर्द होना भी लिवर फेलियर के लक्षणों में शामिल है.

त्वचा पर खुजली

त्वचा पर खुजली 4 / 7

लिवर फेलियर में त्वचा पर खुजली हो सकती है. ऐसा शरीर में बिलुरुबिन के बिल्डअप के कारण होता है. यह खुजली हाथ-पैरों पर ज्यादा होती है.

विज्ञापन

पेशाब और मल में बदलाव

पेशाब और मल में बदलाव 5 / 7

लिवर फेलियर के लक्षण पेशाब और मल में नजर आने लगते हैं. पेशाब का रंग गाढ़ा हो सकता है और मल का रंग हल्का नजर आता है.

हर समय थकान रहना

 हर समय थकान रहना 6 / 7

शरीर में हर समय थकान महसूस होने लगती है. अगर बिना किसी कारण के या बिना कोई काम किए भी शरीर थका हुआ महसूस करता है तो यह लिवर की दिक्कतों का लक्षण हो सकता है.

विज्ञापन

ये लक्षण दिखें तो क्या करें

ये लक्षण दिखें तो क्या करें 7 / 7

अगर आपका लिवर ठीक नहीं रहता है और आपको ये लक्षण शरीर पर नजर आने लगते हैं तो इलाज में बिल्कुल भी कोताही ना करें. लिवर को ठीक करने के लिए डॉक्टर की सलाह मानना जरूरी है. यह भी पढ़ें - घर में चेक करते हैं बीपी तो डॉक्टर से जान लीजिए सही तरीका, गलत तरह से झूठी BP रीडिंग आएगी नजर   अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन