शकरकंद खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है? Sweet Potato के ये फायदे जानकर आपको भी नहीं होगा यकीन

Shakarkandi Khane Ke Fayde: शकरकंदी खाने पर शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं. यहां जानिए शकरकंद किस बीमारी पर रामबाण साबित होता है और इसे खाने पर शरीर पर कैसा असर होता है.

Sweet Potato

शकरकंद कैसे खाना चाहिए आप भी जान लीजिए.

Sweet Potato Benefits: शकरकंद या शकरकंदी एक ऐसी सब्जी है जिसे आमतौर पर सादा ही खाया जाता है. इसे उबालकर और छीलकर बच्चे भी बेहद शौक से इसे खाते हैं. वहीं, सर्दियों में शकरकंदी (Shakarkandi) की चाट बनाकर भी खूब खाई जाती है. शकरकंदी एक सेहत से भरपूर फूड है. इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, बी विटामिंस, पौटेशियम, मैंग्नीज, कॉपर, जिंक और एंटी-ऑक्सीडेट्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है. शकरकंदी खाने पर शरीर को फाइबर की भी भरपूर मात्रा मिलती है जिससे डाइजेस्टिव हेल्थ अच्छी रहती है. लेकिन, क्या आप जानते हैं शकरकंदी किस बीमारी को ठीक करने में सबसे अच्छी होती है? यहां जानिए शकरकंदी खाने के कौन-कौन से फायदे होते हें और यह किन बीमारियों में अच्छी है.

विज्ञापन

शकरकंद खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है

पाचन की दिक्कतें – शकरंकदी डाइटरी फाइबर से भरपूर होती है. इसे खाने पर पेट की दिक्कतें खासतौर से दूर होती हैं. वहीं, यह हेल्दी गट बैक्टीरिया ग्रोथ को बढ़ाता है जिससे डाइजेशन बेहतर होता है और ओवरऑल हेल्थ अच्छी रहती है. दस्त समेत अन्य पेट की दिक्कतों को दूर रखने के लिए शकरकंदी खाई जा सकती है.

विज्ञापन

ड्राई आइज ठीक होती हैं – शकरकंदी आंखों की बीमारियों (Eye Disease) को दूर रखती है. इसमें पाए जाने वाले पॉलिफेनोलिक कंपाउंड्स रेटिनल हेल्थ को अच्छा रखते हैं. इसके अलावा शकरकंदी के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण ड्राई आई सिंड्रोम को ट्रीट करते हैं.

विज्ञापन

ब्रेन हेल्थ अच्छी रहती है – शकरकंदी का एक बड़ा फायदा यह भी है कि इससे ब्रेन हेल्थ अच्छी रहती है. शकरकंदी में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स याद्दाश्त को मजबूत बनाते हैं, इसमें पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण फ्री रेडिकल्स से होने वाले डैमेज को दूर रखते हैं और इसके सभी गुण दिमागी सेहत को दुरुस्त रखने में असरदार होते हैं.

दिल मजबूत होता है – दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने वाले फूड्स में शकरकंदी की गिनती होती है. शकरकंदी के डाइटरी फाइबर बाइल एसिड्स को बांधते हैं और कॉलेस्ट्रोल को शरीर में सोखने से रोकते हैं. गंदा कॉलेस्ट्रोल (Bad Cholesterol) कम होने पर दिल की सेहत अच्छी रहती है.

विज्ञापन

स्किन पर चमक आती है – एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के चलते शकरकंदी स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है. यह स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाती है, सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा को प्रोटेक्ट करती है और इसके गुण चोट भरने में भी तेजी से असर दिखाते हैं.

किस तरह खाएं शकरकंदी

विज्ञापन

शकरकंदी खाने का बेस्ट तरीका है कि इसे उबालकर खाया जाए. शकरकंदी को उबालकर खाने पर (Boiled Sweet Potato) शरीर को इसके बीटा कैरोटीन ज्यादा अच्छी मात्रा में मिलते हैं. इसके अलावा, शकरकंदी को एयर फ्राई करके खाया जा सकता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ