भूमि आंवला से कैसे ठीक होगा लिवर डैमेज? एक्सपर्ट ने बताए लिवर के लिए Bhumi Amla के फायदे

Bhumi Amla Benefits For Liver: लिवर के लिए इन हरे पत्तों को बेहद फायदेमंद माना जाता है. यहां जानिए कौन से हैं ये पत्ते और किस तरह लिवर की सेहत दुरुस्त रखने के लिए इनका सेवन किया जा सकता है.

liver bhumi amla

How To Use Bhumi Amla For Liver: भूमि आंवला के क्या फायदे हैं?

Bhumi Amla Benefits: क्या आपने भूमि आंवला के बारे में सुना है? भूमि आंवला को भूमि अमालकी भी कहते हैं और इसका वैज्ञानिक नाम फिलेंथस निरुरी होता है. भूमि आंवला के सेवन से शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं. न्यूट्रिशनिस्ट श्रेया गोयल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि भूमि आंवला के क्या-क्या फायदे होते हैं और किस तरह भूमि आंवला के सेवन से लिवर को फायदा मिलता है और लिवर की दिक्कतें (Liver Problems) दूर होती हैं.

विज्ञापन

लिवर के लिए भूमि आंवला के फायदे | Bhumi Amla Benefits For Liver

भूमि आंवला एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. इसके फायदे लिवर की दिक्कतों जैसे लिवर में सूजन, पीलिया और कमजोर लिवर की दिक्कत को दूर करते हैं. भूमि आंवला से शरीर डिटॉक्स होता है और साथ ही लिवर को जरूरी पोषण मिलता है. आयुर्वेद में इसे लिवर पित्त बैलेंस करने वाला माना जाता है.

विज्ञापन

कैसे करें भूमि आंवला का सेवन – लिवर को फायदा मिले इसके रोजाना भूमि आंवला का जूस (Bhumi Amla Juice) पिया जा सकता है. एक गिलास पानी में 2-4 चम्मच भूमि आंवला का रस डालकर पी सकते हैं. इसके अलावा, चाहे तो रोजाना एक चौथाई चम्मच भूमि आंवला का सेवन कर सकते हैं. हालांकि, भूमि आंवला का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से बचें क्योंकि यह ज्यादा खाया जाए तो पेट खराब कर सकता है.

भूमि आंवला के ये भी हैं फायदे

विज्ञापन
  • भूमि आंवला के सेवन से अपच और एसिडिटी की दिक्कत दूर होती है. इससे पित्त बैलेंस होता है.
  • हाई शुगर लेवल्स कम करने में भी भूमि आंवला के फायदे नजर आते हैं, इससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होने में भी मदद मिलती है.
  • स्किन की दिक्कतों को दूर करने में भी भूमि आंवला का असर दिखता है. भूमि आंवला खून को साफ करता है और स्किन डिसोर्डर्स को दूर रखता है.
  • खांसी और जुकाम को दूर रखने में भी भूमि आंवला के सेवन के फायदे नजर आते हैं.
  • बुखास कम करने में भी भूमि आंवला के फायदे दिखते हैं.

यह भी पढ़ें – National Epilepsy Day 2025: मिर्गी का दौरा कैसे ठीक होता है? यहां जानिए मिर्गी के क्या लक्षण होते हैं

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ