शाकाहारी हैं और चाहते हैं प्रोटीन वाले स्नैक्स का सेवन करना? ये 5 वेजिटेरियन चीजें कर देंगे आपकी मसल्स और एनर्जी को बूस्ट

Health Tips: ऐसे बहुत लोगों को नॉन वेज वाली चीज़ों का सेवन नहीं पसंद है, लेकिन वे चाहते हैं कि उनकी डाइट में भरपूर प्रोटीन हो. अगर आप भी उनमें से हैं, तो आइए जानते हैं कि आप किन 5 वेजिटेरियन चीजों को खाकर अपनी मसल्स और एनर्जी को बूस्ट कर सकते हैं.

Vegetarian protein sources

इन 5 वेजिटेरियन फूड्स से करें अपनी हेल्थ को बूस्ट . Image Source Freepik

Healthy Diet: आजकल बहुत से लोग नॉन वेज खाने से परहेज करते हैं, चाहे स्वास्थ्य कारण हो या न पसंद की वजह. जिसके चलते उन लोगों को ये नहीं समझ आता है कि वेच में प्रोटीन कैसे लें किस चीज का सेवन करें. अगर आप भी अपनी मसल्स को मजबूत करना, एनर्जी लेवल बढ़ाना और फिटनेस को बनाए रखना चाहते हैं, तो कुछ खास वेजिटेरियन फूड्स आपके लिए वरदान साबित हो सकते हैं. आइए जानते हैं 5 ऐसी शाकाहारी चीजें, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करके आप नॉन वेज का विकल्प चुनते हुए भी प्रोटीन और ताकत हासिल कर सकते हैं.

5 वेजिटेरियन प्रोटीन स्नैक्स | 5 vegetarian Protein Snacks

चना

चना प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है और इसमें फाइबर भी बहुत होता है. आप चने को सलाद, स्नैक्स या करी में शामिल कर सकते हैं, जिससे आपकी डेली प्रोटीन जरूरत आसानी से पूरी हो सके.

पनीर

पनीर शाकाहारियों के लिए मसल्स बनाने का शानदार विकल्प है. इसमें प्रोटीन के साथ‑साथ कैल्शियम भी होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है. आप इसे सब्जी, सैंडविच या ग्रिल करके खा सकते हैं.

दालें और मूंगफली

मसूर, मूंग, उड़द दालें प्रोटीन में बहुत अच्छी होती हैं. वहीं मूंगफली और अन्य नट्स प्रोटीन के साथ हेल्दी फैट भी देती हैं. इन्हें आप रोजाना स्नैक्स या सब्ज़ियों में शामिल कर सकते हैं.

सोया बीन और सोया उत्पाद

सोया और सोया-आधारित फूड (जैसे टोफू, सोया चंक्स) शाकाहारी प्रोटीन के सुपरस्टार हैं. ये मसल्स बनाने और एनर्जी बढ़ाने में बहुत कारगर होते हैं. इन्हें सब्जी, सूप या ग्रिल करके खाया जा सकता है.

क्विनोआ

क्विनोआ एक सुपरफूड है जिसमें सभी जरूरी अमीनो एसिड होते हैं, यानी यह एक पूर्ण प्रोटीन है. यह न सिर्फ प्रोटीन में उच्च है, बल्कि कार्बोहाइड्रेट और फाइबर का भी अच्छा स्रोत है. इसे सलाद, खिचड़ी या स्नैक्स में शामिल किया जा सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ