हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shahrukh Khan की तरह आप भी छोड़ें सिगरेट, जानें इस बुरी आदत से कैसे छुड़ाएं पीछा?

Tips to Quit Smoking: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपने 59वें जन्मदिन पर स्मोकिंग छोड़ दी है। आइए जानते हैं क्यों आपको भी आज ही इस आदत से छुटकारा पाना चाहिए। ये टिप्स करेंगी आपकी मदद।

विज्ञापन

Tips to Quit Smoking: 2 नवंबर को शाहरुख खान का जन्मदिन होता है। इस साल वे 59 साल के हो गए हैं। इस खास दिन पर एक्टर ने सेहत से जुड़ी एक आदत को बाय-बाय कर दिया है। जी हां, किंग खान ने 59वें जन्मदिन पर स्मोकिंग छोड़ दी है। हालांकि, सिगरेट सेहत के लिए कितनी हानिकारक है, यह बताने की जरूरत नहीं है। शाहरुख खान हिंदी सिनेमा के ही नहीं वर्ल्ड वाइड जानें जाने वाले स्टार हैं। उनकी हर गतिविधि के पीछे फैंस के लिए भी संदेश होता है। सिगरेट छोड़ना भी एक ऐसा संदेश है जिसे हर उस इंसान को फॉलो करना चाहिए, जो इसकी लत से परेशान है और इससे पीछा छुड़ाना चाहता है। आइए हम आपको सिगरेट छोड़ने के लिए कुछ टिप्स बताते हैं।

ये भी पढ़ें- Delhi Pollution में मॉर्निंग वॉक कितनी सेफ या कितनी खतरनाक! जानें सेफ्टी टिप्स

शाहरुख ने क्यों लिया यह फैसला

बता दें कि शाहरुख खान दिनभर में कई सिगरेट पी लेते थें। स्मोकिंग फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है। साथ ही कैंसर का भी सबसे बड़ा कारण है। एक्टर ने सिगरेट छोड़ने की बात पर कहा कि “एक अच्छी बात है – मैं अब धूम्रपान नहीं कर रहा हूं, दोस्तों। मुझे लगा कि धूम्रपान छोड़ने के बाद मुझे इतनी सांस फूलने जैसी परेशानी नहीं होगी, लेकिन मुझे अभी भी यह महसूस होता है। इंशाअल्लाह, यह भी ठीक हो जाएगा”।

विज्ञापन

सिगरेट छोड़ना क्यों जरूरी है?

सिगरेट का सेवन दुनिया भर में मौतों का एक प्रमुख कारण है, जो हृदय संबंधी, श्वसन संबंधी बीमारियों और विभिन्न प्रकार के कैंसर में योगदान करता है। WHO के अनुसार, तम्बाकू से हर साल 8 मिलियन से ज्यादा लोगों की मौत होती है, जिनमें से 7 मिलियन से ज्यादा मौतें सीधे तम्बाकू के सेवन के कारण होती हैं। वहीं, लगभग 1.2 मिलियन गैर-धूम्रपान करने वाले लोग सेकेंड हैंड धुएं का सेवन कर रहे हैं।

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

विज्ञापन

सिगरेट छोड़ने के लिए अपनाएं ये तरीके

  • सिगरेट छोड़ने के लिए आपको इसके नुकसानों के बारे में जान लेना चाहिए।
  • स्मोकिंग की इच्छा होने पर अपना मन भटकाएं और किसी अन्य काम में व्यस्त हो जाएं।
  • आप चाहें तो निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी भी ट्राई कर सकते हैं।
  • डीप ब्रीदिंग और मेडिटेशन जैसी एक्सरसाइज भी स्मोकिंग छोड़ने में मदद करती है।
  • सिगरेट व तंबाकू को अपने साथ रखना बंद कर दें।
  • दोस्तों व परिवार से भी मदद लें सकते हैं।
  • मेडिकल हेल्प लें सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Delhi Pollution का सेहत पर पड़ रहा खतरनाक असर! जानें 5 गंभीर साइड इफेक्ट

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola