Shahad Khane Ka Sahi Tarika: शहद को आयुर्वेद में प्राकृतिक औषधि माना गया है. खांसी के लिए इसका इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है, जिससे काफी हद तक फायदा भी होता है. यह ना सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि शरीर को अंदर से मजबूत भी करता है. बदलते मौसम में जब सर्दी-खांसी और सीने में बलगम जमने की समस्या बढ़ जाती है, तब शहद एक असरदार घरेलू उपाय बन सकता है. हालांकि, कई लोगों की यह शिकायत होती है कि उन्हें शहद खाने के बाद भी कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है. हो सकता है कि आप शहद को सही तरह से नहीं ले ला रहे, क्योंकि शहद को खाने का सही तरीका बहुत कम लोगों को मालूम है. अगर इसे सही चीजों के साथ मिलाकर खाया जाए तो आपको काफी हद तक फायदा हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- गेहूं की रोटी हर किसी के लिए नहीं! जानें किन बीमारियों में करना चाहिए परहेज
शहद खाने का सही तरीका क्या है?
शहद को खाने के कई तरीके हैं, लेकिन अगर सुबह खाली पेट एक चम्मच शहद गुनगुने पानी के साथ लें तो पाचन तंत्र बेहतर होता है. इससे शरीर की इम्युनिटी भी मजबूत होती है. वहीं, आयुर्वेद के अनुसार, शहद को उबालना या बहुत गर्म पानी में मिलाना सही नहीं माना जाता.
सीने में जमे बलगम को हटाने के लिए शहद में क्या मिलाएं?
मौसम बदलने पर खांसी और बलगम की समस्या आम हो जाती है. इस वक्त हर घर में खांसी के मरीज देखे जा सकते हैं. ऐसे में आचार्य मनीष जी का कहना है कि शहद को किन 3 चीजों के साथ मिलाकर लेना फायदेमंद साबित हो सकता है.
- अदरक- शहद को अदरक के साथ लेना फायदेमंद हो सकता है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं और यह खांसी के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं. इसे एक चम्मच शहद के साथ लिया जा सकता है.
- काली मिर्च पाउडर- शहद को काली मिर्च के साथ लेना बहुत ही अच्छा माना जाता है. यह नुस्खा बलगम को ढीला करने में मदद करता है. इसके लिए एक चम्मच शहद में एक चुटकी काली मिर्च पाउडर मिलाकर लगाएं.
- तुलसी का रस- तुलसी को प्राकृतिक एंटीबायोटिक माना जाता है. इसके लिए आप तुलसी के पत्तों का रस निकालकर एक चम्मच शहद के साथ मिलाएं और खाएं.
किन लोगों को नहीं खाना चाहिए शहद?
- डायबिटीज के मरीज शहद ज्यादा ना लें.
- छोटे बच्चों को शहद नहीं देना चाहिए.
- खांसी के साथ बुखार है तो डॉक्टर के पास जाएं.
इसे भी पढ़ें- गाय का घी खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है? बाबा रामदेव ने बताए कई चमत्कारी फायदे
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 hr agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
3 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
6 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
6 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
10 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines