Sesame Oil Benefits: स्ट्रेस-डिप्रेशन, डायबिटीज ही नहीं दिल और त्वचा के लिए भी वरदान है तिल का तेल, जानें फायदे

Sesame Oil Benefits: अक्सर सुनने में आता है कि तिल सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। ये ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि दिल और डायबिटीज जैसी बीमारियों को लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।इसमें मौजूद औषधीय गुणों से शरीर में होने वाली कई परेशानियों से ये राहत देता है। इसलिए […]

---विज्ञापन---

Sesame Oil Benefits: अक्सर सुनने में आता है कि तिल सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। ये ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि दिल और डायबिटीज जैसी बीमारियों को लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

इसमें मौजूद औषधीय गुणों से शरीर में होने वाली कई परेशानियों से ये राहत देता है। इसलिए आज हम आपके बताने जा रहे हैं कि तिल के तेल से कितने सारे हेल्थ फायदे होते हैं।

तिल के तेल से मिलते हैं ये हेल्थ बेनिफिट्स

1. स्किन डैमेज होने से रोकता है

अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोगों के धूप में जाने से ही उनकी स्किन खराब होने लगती है। इस परेशानी से निजात पाने के लिए आप तिल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी स्किन को डैमेज होने से बचाता है। साथ ही इसमें 30 प्रतिशत तक यूवी किरणें रोकने की क्षमता भी होती है। इसलिए त्वचा के लिए ये एक बेहतर ऑप्शन है।

और पढ़िए – Methi Water For Hair: डैंड्रफ और खुजली ही नहीं, बालों की इन प्रॉब्लम को भी जड़ से मिटा देता है ‘मेथी का पानी’

2. स्ट्रेस-डिप्रेशन सब हो जाएगा छूमंतर

बिजी लाइफस्टाइल होने के कारण अक्सर लोग तनाव में रहते हैं। साथ ही डिप्रेशन भी लोगों में बहुत आम होता जा रहा है। इन परेशानियों में भी तिल का तेल एक बेहतर ऑप्शन है। तनाव और डिप्रेशन जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप तिल के तेल की मदद ले सकते है, इससे आपको फायदा जरूर होगा।

3. डायबिटीज कंट्रोल करता है

आज के समय में हर घर में आपको डायबिटीज का मरीज मिल ही जाएगा। इस बीमारी के लिए भी तिल का तेल रामबाण इलाज है। तिल के तेल से ब्लड शुगर लेवल रेगुलेट होता है और ये इस बीमारी से भी निजात दिलाता है।

4. इन्फ्लेमेशन से बचाने में भी मदद करता है

तिल के तेल को एंटी-इन्फ्लेमेटरी मेडिसिन के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। जोड़ों का दर्द, दांतों के दर्द, कट या प्रीमैन्स्ट्रुअल क्रैम्प्स में तिल के तेल को रामबाण की तरह प्रयोग किया जाता है।

और पढ़िए – Fruits for Kidney Stone: खाएं ये फल और पथरी के दर्द से पाएं हमेशा के लिए छुटकारा, आज से ही डाइट में करें शामिल

5. दिल को हेल्दी रखने में करता है मदद

तिल का तेल दिल के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। इसमें ओमेगा-3, ओमेगा-6 और ओमेगा-9 फैटी एसिड का बैलेंस्ड रेशो और ओमेगा-3 और ओमेगा-6 पॉलीअनसैचुरेटेड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। दिल के लिए ये एक बेहतर ऑप्शन है, इसे आप इस्तेमाल कर सकते हैं।

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 30, 2023 04:49 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें