आजकल सेहत को लेकर लोग पहले से ज्यादा सिरियस हो गए हैं. चीनी हो या तेल, हर चीज का हेल्दी विकल्प तलाशा जा रहा है. इसी सोच के साथ बहुत से लोगों ने सामान्य सफेद नमक (White Salt) की जगह सेंधा नमक (Rock Salt) को अपनी डाइट में शामिल कर लिया है. माना जाता है कि यह नेचुरल होता है और शरीर के लिए बेहतर है. लेकिन हाल के दिनों में यह सवाल उठने लगा है कि क्या लंबे समय तक और ज्यादा मात्रा में सेंधा नमक खाना दिल के लिए नुकसानदायक हो सकता है. नमक सीधे तौर पर ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) और हार्ट हेल्थ से जुड़ा होता है, इसलिए इस पर चर्चा जरूरी है. आखिर जो चीज हेल्दी समझकर खाई जा रही है, क्या वही हार्ट अटैक (Heart Attack Risk By Rock Salt) का खतरा बढ़ा सकती है? आइए जानते हैं.
यह भी पढ़ें: रोज 4 भीगे खजूर खाने से क्या होगा? फायदे जान तुरंत बना लेंगे आदत
सेंधा नमक और सामान्य नमक में फर्क
एक्सपर्ट्स के मुताबिक सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि सेंधा नमक और टेबल सॉल्ट में अंतर क्या है. दोनों का मुख्य तत्व सोडियम क्लोराइड ही होता है, जो ब्लड प्रेशर को प्रभावित करता है. सेंधा नमक कम प्रोसेस्ड होता है और इसमें मैग्नीशियम, पोटैशियम और कैल्शियम जैसे कुछ मिनरल्स बहुत थोड़ी मात्रा में पाए जाते हैं. हालांकि ये मिनरल्स इतने कम होते हैं कि हार्ट को कोई खास सुरक्षा नहीं देते. यानी सिर्फ सेंधा नमक खाने से दिल को अतिरिक्त फायदा मिल जाएगा, यह मानना पूरी तरह सही नहीं है.
सेंधा नमक से क्या हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है?
हार्ट अटैक का जोखिम नमक के प्रकार से नहीं, बल्कि कुल सोडियम के सेवन से जुड़ा होता है. चाहे आप सेंधा नमक लें या सफेद नमक, अगर मात्रा ज्यादा होगी तो ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. लंबे समय तक हाई बीपी रहने से दिल पर दबाव पड़ता है और हार्ट अटैक व स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है. यह एक आम गलतफहमी है कि नेचुरल होने के कारण सेंधा नमक असीमित मात्रा में सुरक्षित है. शरीर दोनों तरह के नमक से मिलने वाले सोडियम को एक जैसा ही मानता है. ज्यादा सोडियम शरीर में पानी रोकता है और रक्त नलिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है.
हार्ट हेल्थ के लिए इन बातों पर ध्यान दें
यह कहना गलत होगा कि सेंधा नमक खुद हार्ट अटैक की वजह बनता है. असली समस्या जरूरत से ज्यादा नमक, प्रोसेस्ड फूड, कम फिजिकल एक्टिविटी, तनाव, धूम्रपान और डायबिटीज जैसे कारक है. सेंधा नमक हो या सामान्य नमक, दोनों का सेवन सीमित मात्रा में करना जरूरी है. दिल को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार, कम नमक, नियमित एक्सरसाइज और हेल्दी लाइफस्टाइल सबसे ज्यादा अहम हैं.
यह भी पढ़ें: क्या किसी गंभीर बीमारी का संकेत होता है नाइटफॉल? जानिए क्यों इससे परेशान हो जाते हैं पुरुष
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
6 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
10 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
11 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
11 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines