खबर की मुख्य बातें:
- CDC के अनुसार, सामान्य सर्दी-जुकाम एक अपर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (URI) है जो कई रेस्पिरेटरी वायरस के कारण होता है.
- कमजोर इम्यूनिटी बार-बार सर्दी-जुकाम होने का एक बड़ा कारण हो सकती है, जिसके लिए इम्यूनिटी टेस्ट करवाना महत्वपूर्ण है.
- कॉमन कोल्ड के लक्षणों में नाक बंद होना या बहना, छींक आना, गले में खराश, खांसी और थकान शामिल हैं.
- Harvard Health Publishing के अनुसार, धूम्रपान न करना, फल-सब्जियां खाना, नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार हैं.
अच्छी सेहत की ख्वाहिश हर कोई रखता है, सभी का मन रहता है कि वह हमेशा फिट रहे, बीमारियों से दूर रहे और दवाओं पर से निर्भरता कम से कम हो. लेकिन इसके लिए लाइफस्टाइल का अच्छा होना काफी जरूरी होता है. आपने गौर किया होगा कि अक्सर लोग सेहत के मामले में इतने कमजोर होते हैं कि जब-जब मौसम में बदलाव होता है, वह सबसे पहले बीमार पड़ते हैं. यानी गर्मी की शुरुआत हो, सर्दी की शुरुआत हो, बारिश की शुरुआत हो, भीग जाए, ठंडा हवा में बाहर रहे हो, आदि बदलाव उनकी सेहत पर सीधा असर डालती है और वह कुछ दिनों के लिए सर्दी-जुकाम से परेशान रहते हैं. अगर आप भी इन्हीं लोगों में शामिल हैं और बार-बार बीमार रहने से परेशान हो गए हैं, तो आइए आपको बताते हैं आपकी इस समस्या के पीछे क्या कारण है और कैसे आप इस सर्दी-जुकाम से राहत पा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: करवा चौथ के बाद चक्कर, सिरदर्द और कमजोरी को न करें नजरअंदाज, हो सकता है डिहाइड्रेशन और इस समस्या का संकेत
किस कारण बार-बार हो जाते हैं सर्दी-जुकाम का शिकार
आपने गौर किया होगा कि कई लोग सेहत के मामले में इतने ज्यादा कमजोर हो जाते हैं कि हर महीने उन्हें सर्दी-जुकाम आदि जैसी समस्याओं से परेशान रहना पड़ता है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कोई व्यक्ति बार-बार बीमार कैसे पड़ सकता है. CDC अनुसार, सामान्य सर्दी-जुकाम एक प्रकार का अपर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (URI) है, जो मुख्य रूप से कई रेस्पिरेटरी वायरस के कारण होता है. इसके लक्षण आमतौर पर 7-10 दिनों में ठीक हो जाते हैं, हालांकि कुछ लक्षण ज्यादा समय तक रह सकते हैं. इतना ही नहीं, कमजोर इम्यूनिटी भी एक बड़ा कारण है, जो व्यक्ति को बार-बार सर्दी-जुकाम का शिकार बना सकता है. इसलिए अगर आप भी बार-बार बीमार पड़ रहे हैं, तो एक बार इम्यूनिटी टेस्ट करवाना जरूरी हो जाता है, ताकि अगर इम्यूनिटी कमजोर है, तो सही कदम उठाकर इम्यूनिटी को मजबूत किया जाए, जिससे बार-बार बीमार पड़ने की समस्या से राहत मिल सके.
कॉमन कोल्ड में कैसे दिख सकते हैं लक्षण?
कॉमन कोल्ड में सिर्फ सर्दी-जुकाम ही नहीं, बल्कि कई और भी लक्षण दिखाई दे सकते हैं. NHS के अनुसार, कॉमन कॉल्ड में जो लक्षण दिखाई दे सकते हैं, इसमें शामिल हैं;
- नाक बंद होना या बहना
- छींक आना
- गले में खराश
- आवाज बैठ जाना
- खांसी
- थकान और अस्वस्थ महसूस करना
आपको ये लक्षण महसूस हो सकते हैं;
- तेज बुखार
- मांसपेशियों में दर्द
- खाना खाते वक्त स्वाद का पता न चलना
- कान और चेहरे पर दबाव महसूस होना
इतना ही नहीं, छोटे बच्चों में सर्दी के लक्षण लंबे समय तक रह सकते हैं. समस्या के कारण वह पहले से ज्यादा चिड़चिड़े रह सकते हैं, उल्टी जैसा महसूस कर सकते हैं, इसलिए बेहतर रहेगा कि इन समस्याओं से राहत पाने के लिए डॉक्टर से सलाह लें.
कॉमन कोल्ड से राहत पाने के लिए क्या-क्या कर सकते हैं?
कॉमन कोल्ड की समस्या में डॉक्टर को दिखाना जरूरी है और उनके द्वारा बताई गई दवाओं को नियमित रूप से लेना भी जरूरी है. लेकिन इसी के साथ-साथ कुछ आदतों को अपनाया जाए, तो जल्दी राहत मिल सकती है. NHS के अनुसार, खूब आराम करें, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए खूब पानी पिए, पौष्टिक भोजन खाएं (छोटे बच्चों में कुछ दिनों के लिए भूख कम हो जाना आम बात है), गले की खराश से राहत पाने के लिए नमक के पानी से गरारे करें (यह बच्चों के लिए नहीं है), गले की खराश से आराम पाने के लिए गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाकर पिएं, बंद नाक खोलने के लिए भाप लें. इन छोटे-मोटे टिप्स को अपनाकर आप काफी हद तक इन समस्याओं से राहत मिल सकती है.
कैसे बढ़ाएं अपनी इम्यूनिटी?
अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर हम कैसे अपनी इम्यूनिटी को मजबूत कर सकते हैं, ताकि बार-बार बीमारी पड़ने की समस्या से राहत मिल सके. Harvard Health Publishing के अनुसार, कुछ आसान आदतों को अपनाया जाए, तो इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद मिल सकती है.
- धूम्रपान न करें.
- अपने खान-पान में फल और सब्जियां ज्यादा शामिल करें.
- नियमित रूप से एक्सरसाइज करें.
- अपना वजन हेल्दी बनाए रखें.
- शराब पीने से बचे
- पर्याप्त नींद लें.
- संक्रमण से बचने के उपाय अपनाएं, जैसे कि बार-बार हाथ धोना और मांस को अच्छी तरह पकाकर खाना.
- तनाव को कम करने की कोशिश करें.
- सभी जरूरी टीके (vaccines) समय पर लगवाएं. टीके आपके इम्यून सिस्टम को इस तरह तैयार करते हैं कि वह शरीर में संक्रमण फैलने से पहले ही उससे लड़ सके.
यह भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए अपनाएं ये 6 स्टेप्स, बिना जल्दबाजी ऐसे मिल सकता है हेल्दी वेट
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 hr agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
3 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
7 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
21 hrs agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 day agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
SOURCE: NHS, CDC, HARVARD HEALTH PUBLISHING
First published on:
Know More: Editorial Guidelines