Sattu Powder को प्रोटीन का पावरहाउस समझना गलत या सही? जानिए न्यूट्रिशनिस्ट की एडवाइस

Sattu Powder Facts: सत्तू भुने चने और जौ से बनाया जाता है। चने के सत्तू को प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। सोशल मीडिया पर मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट ने सत्तू पाउडर को लेकर कुछ फैक्ट्स सामने रखे हैं, आइए जानते हैं इस बारे में।

Sattu Powder Facts

photo credit-Freepik

विज्ञापन

Sattu Powder Facts: प्रोटीन हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्व है। कई हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि हमारी डेली डाइट में जितना प्रोटीन होना चाहिए, उतना हम प्राप्त नहीं कर पाते हैं। इसकी कमी को पूरा करने के लिए हमें प्रोटीन के कुछ अन्य सोर्स का सहारा लेना पड़ता है। सत्तू पाउडर को प्रोटीन का सोर्स माना जाता है, मगर क्या सत्तू पाउडर सच में प्रोटीन का पावरहाउस है? आइए जानते हैं इस पर न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह।

क्या कहती हैं Nutritionist?

न्यूट्रिशनिस्ट और वेट लॉस कोच मोहिता मस्कारेन्हास बताती हैं कि कई भारतीय लोग मानते हैं कि कुछ खाद्य पदार्थ जैसे सत्तू, दाल, चिया सीड्स और कुछ अन्य सोर्स प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जबकि ऐसा कुछ नहीं है, उनमें बहुत कम मात्रा में प्रोटीन होता है। वे हमारी दैनिक प्रोटीन आवश्यकताओं को पूरा नहीं करते हैं। आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में।

विज्ञापन

1. दाल

न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं कि दाल इंडियन्स का स्टेपल फूड है लेकिन हर किसी को इससे पर्याप्त प्रोटीन मिले यह मानना सही नहीं है क्योंकि दाल की एक कटोरी अगर 5 ग्राम प्रोटीन से कम है, तो वह कभी भी हमारे शरीर के लिए पर्याप्त नहीं हो सकता है।

विज्ञापन

2. सत्तू

एक्सपर्ट बताती हैं कि सत्तू भी भारतीय लोगों के बीच एक प्रचलित फूड है। इसे सूखे भुने हुए अनाज से बनाया जाता है। न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, कई लोग इसे प्रोटीन पाउडर भी मानते हैं और इसे अधिक फायदेमंद मानते हैं, जितना शायद यह है नहीं। मोहिता के अनुसार, अगर 1 गिलास सत्तु ड्रिंक में 5 ग्राम प्रोटीन नहीं है, तो फिर इसको पर्याप्त नहीं कहा जा सकता है।

विज्ञापन

3. पीनट बटर

विज्ञापन

प्रोटीन का सबसे ज्यादा फायदेमंद और फेमस सोर्स पीनट बटर भी है, जो कि लोगों में काफी पॉपुलर है। इसे फिटनेस फ्रिक लोगों द्वारा हाई प्रोटीन सोर्स कहा जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं न्यूट्रिशनिस्ट इसमें मौजूद प्रोटीन को फायदेमंद तो मानती हैं लेकिन हमारे शरीर के लिए पर्याप्त नहीं मानती हैं। वे बताती हैं कि 2 बड़े चम्मच पीनट बटर से आपको लगभग 200 ग्राम कैलोरी और सिर्फ10 ग्राम प्रोटीन मिलेगा। प्रोटीन के साथ कैलोरी इनटेक इसके हेल्दी बेनेफिट को कम करती है।

इसके अलावा, बादाम, चिया सीड्स, मशरूम, क्विनोआ और बाजरा भी इंडियन्स के बीच एक पॉपुलर प्रोटीन फूड सोर्स हैं लेकिन ये भी अकेले या एक दिन के लिए पर्याप्त प्रोटीन हमारे शरीर को नहीं पहुंचाते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ