Saree Cancer: भारतीय परिवेश में कई महिलाएं रोजाना साड़ी पहनती हैं। इसे आमतौर पर रोजमर्रा का पहनावा माना जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि ‘साड़ी से कैंसर’ भी हो सकता है। इसे लेकर कुछ चौंकाने वाली बात सामने आई है। जिसके बाद साड़ी कैंसर या पेटीकोट कैंसर की चर्चा होने लगी है। आइए जानते हैं क्या है साड़ी कैंसर और इसके लक्षण किस तरह दिखते हैं।
क्या है साड़ी कैंसर?
साड़ी कैंसर या पेटीकोट कैंसर पेटीकोट के धागे को कमर पर बहुत टाइट पहनने वाली महिलाओं में हो सकता है। इससे महिलाओं को कमर के पास खुजली या जलन हो सकती है। धीरे-धीरे ये कैंसर का रूप ले सकती है। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ इंटरव्यू में बोरिवली के एचसीजी कैंसर सेंटर में मेडिकल ऑन्कोलॉजी कंसल्टेंट डॉ. दर्शना राणे बताया कि कसकर बांधे गए पेटीकोट कॉर्ड या नाड़ा के कारण पुरानी जलन कैंसर का कारण बन सकती है।
बन सकता है अल्सर
डॉ. दर्शना राणे के अनुसार, जब नाड़ा लगातार पेट में एक ही जगह पर बंधा रहता है, तो इससे त्वचा रोग हो सकता है, जो बाद में चलकर अल्सर बन सकता है। इस स्थिति को मार्जोलिन अल्सर भी कहा जाता है। ऐसे दुर्लभ मामलों में ये घातक भी हो सकता है।
ग्रामीण इलाकों में स्थिति खराब
डॉ. राणे का मानना है कि भारत की भौगोलिक स्थिति भी इसमें एक बड़ा कारण है। इंडिया के हॉट और ह्यूमिड क्लाइमेट में पेटीकोट की डोरी से होने वाली जलन और भी खराब हो जाती है। ग्रामीण इलाकों में तो स्थिति और भी खराब है। अक्सर कसकर बांधी गई डोरी के आसपास पसीना और धूल जम जाती है। जिससे स्किन की समस्याएं होती हैं।
ये भी पढ़ें- रुक-रुक कर पेशाब आना गंभीर बीमारी के संकेत, महिलाएं न करें इग्नोर
इस तरह रख सकते हैं सावधानी
महिलाएं शुरुआती लक्षणों पर भी ध्यान नहीं दे पातीं। मसलन, पिगमेंटेशन या हल्के संकेतों पर ध्यान नहीं जाता। इससे स्थिति और बिगड़ जाती है। ग्रामीण इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि इससे बचने के लिए तंग कपड़े पहनने से बचना चाहिए और साफ-सफाई रखना चाहिए।
ये भी पढ़ें: कैंसर के इलाज में कैसे टॉनिक का काम करता है यह फंगस? नए शोध में हुआ बड़ा खुलासा
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
क्या रात में काम करने से बढ़ सकता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा? NCBI ने बताया
9 hrs agoक्या टीबी ठीक होने के बाद दोबारा हो सकता है? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
13 hrs agoपेट में अटक गई है गैस तो तुरंत कर लें ये 3 योग, बाहर निकल जाएगी Stomach Gas
15 hrs agoहाई ब्लड प्रेशर शरीर के किन अंगों को कर सकता है खराब? जानिए यहां
18 hrs agoसर्वाइकल कैंसर की जांच कब और कैसे करानी चाहिए? डॉक्टर ने बताया टेस्ट का नाम
19 hrs agoबार-बार भूल जाते हैं छोटी-छोटी बातें? कहीं आपके शरीर में भी तो नहीं
1 day agoकहीं आपकी रोज की आदतें तो नहीं बढ़ा रहीं कैंसर का जोखिम? जानिए 5 बड़ी वजहें
1 day agoपीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
1 day agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
1 day agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines