क्या सर्दी में ठंडे पानी से नहाना अच्छा है? डॉक्टर ने बताया सर्दियों में Cold Water Bath से क्या होता है

Cold Water Bath In Winter: सर्दियों के मौसम में अक्सर ही मन में यह सवाल कौंधता है कि ठंडे पानी से नहाना चाहिए या गर्म. अगर आप भी इसी उलझन में हैं तो डॉ. रवि गुप्ता से जानिए इस सवाल का जवाब.

Cold Water Bath

नहाने के लिए कौन सा पानी अच्छा है, गर्म या ठंडा? Image Credit - Pexels

Health Tips: सर्दियों में यूं तो नहाने में बेहद आलस आता है, लेकिन नहाना बेहद जरूरी भी है. बिना नहाए शरीर में ताजगी महसूस नहीं होती, आलस आता है और कई बार खुद से बदबू भी आने लगती है. लेकिन, अक्सर ही यह सवाल मन में कौंधता है कि सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना चाहिए या गर्म. ठंडे Cold Water) और गर्म पानी से नहाने के अपने अलग-अलग फायदे और नुकसान होते हैं. लेकिन, डॉ. रवि गुप्ता का एक सीधा मत है कि सर्दियों में किस पानी से नहाना आपके लिए अच्छा है. ऐसे में चलिए डॉक्टर से ही जानते हैं सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने पर क्या होता है.

विज्ञापन

सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने पर क्या होता है

डॉ. रवि के गुप्ता मेडिकल ओनकोलॉजिस्ट हैं और अक्सर ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सेहत से जुड़े टिप्स शेयर करते रहते हैं. अपने ऐसे ही एक पोस्ट में डॉक्टर ने इस बात का जिक्र किया है कि सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना चाहिए या नहीं. डॉक्टर रवि का कहना है कि सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना बेहद फायदेमंद होता है.

विज्ञापन

डॉक्टर ने बताया कि सर्दियों के मौसम में ठंडे पानी से नहाने में डर लग सकता है लेकिन ठंडे पानी से नहाना बेहद फायदेमंद है. ठंडे पानी से नहाने पर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होकर इम्यून सिस्टम को स्ट्रोंग बनाता है. ठंडे पानी से नहाने पर शरीर में एंडोर्फिन रिलीज होते हैं जिससे स्ट्रेस कम होता है और मूड बूस्ट होता है. इसके अलावा, ठंडा पानी फैट बर्निंग में भी हेल्प करता है और पोर्स को टाइट करता है जिससे स्किन और बालों की सेहत बेहतर होती है और उनमें चमक नजर आती है सो अलग. ऐसे में डॉक्टर की सलाह है कि सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना चाहिए. इससे शरीर को ढेरों फायदे मिलते हैं.

विज्ञापन

सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने के क्या नुकसान हो सकते हैं

  • आम जानकारी के आधार पर सर्दियों में अगर ठंडे पानी से नहाया जाए तो इससे दिल पर दबाव पड़ता है. ठंडे पानी से नहाने पर दिल को तेजी से ब्लड पंप करना पड़ता है जोकि दिल की दिक्कतों से दोचार हो रहे लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है.
  • ठंडे पानी से ब्रीदिंग दिक्कतें हो सकती हैं और जिन लोगों को पहले से दिक्कत है उनकी परेशानी बढ़ सकती है.
  • अगर कोई थोड़ा भी बीमार है तो ठंडे पानी (Thanda Pani) से नहाने पर जुकाम लग सकता है, बुखार आ सकता है और कमजोरी महसूस हो सकती है.

यह भी पढ़ें- कौन सी दाल खाने से ज्यादा गैस बनती है? न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा ऐसे खाएंगे Pulses तो नहीं फूलेगा पेट

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ