सिर में कैंसर होने के क्या लक्षण होते हैं? एक्सपर्ट ने बताया आखिर कब सिरदर्द बन सकता है खतरनाक

Sar Mein Cancer Hone Ke Lakshan: अगर आपके सिर में दर्द रहता है या कई बार दवा लेने के बाद भी हो रहा है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें और डॉक्टर के पास जाकर इसकी असल वजह जानने की कोशिश करें.

Sar Mein Cancer Hone Ke Lakshan

सिर में कैंसर क्या होता है? Image Credit- News24

Sar Dard Cancer Ka Lakshan Hai: अक्सर लोग सिरदर्द को थकान, नींद की कमी, तनाव या माइग्रेन समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन कई बार ऐसा नहीं होता. कुछ मामलों में सिरदर्द गंभीर बीमारी होने का भी संकेत हो सकता है. एक्सपर्ट का कहना है कि सिर दर्द रहना अक्सर ब्रेन कैंसर (Brain Cancer) का संकेत भी हो सकता है. इसलिए वक्त पर इसकी पहचान करना जरूरी है, क्योंकि आजकल वैसे ही कैंसर के मामले बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं. शरीर में होने वाले कुछ संकेत अचानक दिखते हैं या लंबे वक्त तक किसी परेशानी का रहना भी ठीक नहीं है. अगर आपको सिर में दर्द रहने के अलावा थकान नहीं है तो आपको डॉक्टर से बात करनी चाहिए. कई बार यह सिर में कैंसर होने का संकेत हो सकता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर में कैंसर क्या होता है?

सिर या दिमाग में होने वाले कैंसर को मेडिकल भाषा में ब्रेन ट्यूमर कहा जाता है. यह दिमाग की कोशिकाओं में होने वाली बीमारी है जो असामान्य बढ़त के कारण होती है. ब्रेन ट्यूमर दो तरह के होते हैं और वो नीचे बताए गए हैं. 

  • बेनाइन कैंसर- यह धीरे-धीरे बढ़ता है और एक वक्त पर इसे ठीक किया जा सकता है. 
  • मैलिग्नेंट कैंसर- यह तेजी से बढ़ता है और एक वक्त के बाद जान ले लेता है. 

सिरदर्द कब बन सकता है खतरनाक? 

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सिर में दर्द होना आम है, लेकिन अगर आपके भयंकर दर्द हो रहा है और लगातार बना हुआ है तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. डॉक्टर का कहना है कि नॉर्मल सिरदर्द और कैंसर से जुड़े सिरदर्द में बड़ा फर्क होता है. अगर सिरदर्द में ये लक्षण दिखें तो डॉक्टर के पास जाएं. 

विज्ञापन
  • उठते ही सिरदर्द होना
  • सिरदर्द का बढ़ते जाना
  • दवा लेने के बाद आराम ना मिलना
  • उल्टी या मतली महसूस होना
  • झुकने, खांसने या छींकने पर दर्द होना 

सिर में कैंसर होने के लक्षण 

सिर दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन अगर ब्रेन कैंसर है तो आपको कई और संकेत भी नजर आएंगे जिनकी पहचान की जा सकती है. 
उल्टी आना- अगर आपको बिना किसी बीमारी के उल्टी आ रही है या फूड पॉइजनिंग और गैस की समस्या के कारण बार-बार उल्टी हो रही है तो यह दिमाग में दबाव बढ़ने का संकेत हो सकता है. 
आंखें कमजोर होना- आंखें कमजोर होना भी एक संकेत हो सकता है. अगर आपको धुंधला दिख रहा है या अचानक डबल विजन हो गया है तो आपको डॉक्टर से बात करनी चाहिए. 
याददाश्त बदलना- अगर आपकी याददाश्त कमजोर हो रही है या आपके दिमाग पर असर पड़ रहा है तो इसे नजरअंदाज ना करें. बात-बात पर गुस्सा भी दिमाग कमजोर होने की वजह से आता है. 

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ