हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सफेद दाग को जल्दी कैसे ठीक करें? बाबा रामदेव ने बताए इलाज करने के 5 असरदार तरीके

White Spot Home Remedies: सफेद दाग में स्किन के कुछ हिस्सों का रंग हल्का या सफेद हो जाता है. ऐसा अक्सर मेलेनिन की कमी के कारण होता है. इसका इलाज संभव नहीं होता, लेकिन अगर आप चाहें तो बाबा रामदेव के बताए टिप्स को साझा कर सकते हैं.

विज्ञापन
सफेद दाग क्यों होते हैं? Image Credit- News24

Safed Daag Kaise Theek Kare: सफेद दाग एक ऐसी स्किन समस्या है जिससे शरीर के कुछ हिस्सों पर सफेद धब्बे दिखाई देने लगते हैं. यह स्थिति तब होती है जब स्किन में मेलेनिन बनाने वाली कोशिकाएं कमजोर हो जाती हैं या काम करना बंद कर देती हैं. कई लोग इस बीमारी के हो जाने के बाद काफी परेशान होते हैं और घबराने लगते हैं. हालांकि, ऐसा करना सही नहीं है, क्योंकि बाबा रामदेव का कहना है कि अगर सही तरीके से देखभाल की जाए तो काफी हद तक इस समस्या को कम किया जा सकता है. आप इससे छुटकारा पाने के लिए योग और खानपान में सुधार कर सकते हैं, ताकि सफेद दाग के मैनेजमेंट को कम किया जा सके. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो इस लेख में बताए गए बाबा रामदेव के टिप्स जरूर फॉलो करें. इन टिप्स की मदद से दाग बिल्कुल ठीक तो नहीं होंगे, लेकिन काफी हद तक कम हो जाएंगे.

इसे भी पढ़ें- भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं ये 5 खतरनाक कैंसर! एक्सपर्ट ने बताए चौंकाने वाले कारण

सफेद दाग क्यों होते हैं?

सफेद दाग का सबसे बड़ा कारण ऑटोइम्यून रिएक्शन है. इसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली गलती से मेलानोसाइट कोशिकाओं पर हमला कर देती है, जिससे त्वचा का रंग कम होने लगता है. अगर परिवार में किसी को सफेद दाग रहा है तो दूसरे सदस्यों में भी इसका जोखिम थोड़ा बढ़ सकता है.

विज्ञापन

सफेद दाग को कम करने के असरदार तरीके

  • सफेद दाग को कम करने के लिए बकुची का इस्तेमाल करना अच्छा माना जाता है. हालांकि, बकुची तेल या पाउडर का इस्तेमाल सीमित मात्रा में करें. बेहतर होगा कि आप पहले पैच टेस्ट करके जरूर देख लें.
  • बाबा रामदेव का कहना है कि शरीर में जमा टॉक्सिन इस बीमारी को बढ़ाने का काम करते हैं. इसलिए आप त्रिफला, आंवला और फाइबर युक्त खाने का सेवन कर सकते हैं. ऐसा करने से शरीर की अंदर से सफाई होगी और पाचन भी बेहतर होगा.
  • बाबा रामदेव कपालभाति, अनुलोम-विलोम और भस्त्रिका प्राणायाम करने की सलाह देते हैं. नियमित अभ्यास से स्ट्रेस कम होता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है.
  • सफेद दाग में गलत फूड कॉम्बिनेशन से बचने की सलाह दी जाती है. आप दूध के साथ नमकीन या खट्टे पदार्थ बिल्कुल ना लें. जंक फूड और ज्यादा प्रोसेस्ड चीजें कम करें और अपनी डाइट का हिस्सा फ्रेश सब्जियां बनाएं.
  • हल्की सुबह की धूप लेना भी अच्छा हो सकता है. ऐसे में मॉइस्चराइज करना और तेज धूप से बचाव करना जरूरी है.
  • नीम का लेप भी अच्छा माना जाता है. आप दाग वाले हिस्से पर लेप लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें. फिर पानी का इस्तेमाल करके उस हिस्से को साफ करें.

इसे भी पढ़ें- गाय का दूध या भैंस का दूध… आयुर्वेद में कौन-सा है बेस्ट? यहां जानिए आचार्य मनीष जी की क्या है राय

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola