हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सर्दी लगने पर जमने की बजाय नाक बहने क्‍यों लगती है?

Runny nose Causes: सर्दी के मौसम में नाक बहना एक नार्मल प्रोसेस है, जो ठंडी और सूखी हवा से बचाने के लिए होती है। नाक ज्यादा बलगम बनाकर हवा को नम और गर्म करती है, जिससे बैक्टीरिया और धूल से भी बचाव होता है।

विज्ञापन

Runny nose Causes: सर्दी के मौसम में नाक बहना एक नार्मल प्रोसेस है, जिसका अनुभव हम सभी करते हैं। चाहे हम कितने भी गर्म कपड़े पहन लें या घर के अंदर रहें, ठंड लगते ही नाक से पानी बहने लगता है। यह समस्या तब और बढ़ जाती है जब ठंडी हवा में बाहर जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सर्दी में हमारी नाक बहने क्यों लगती है, जबकि ठंड के कारण इसे जमना चाहिए? दरअसल, नाक का काम केवल सांस लेना नहीं है, बल्कि यह हमारे शरीर की रक्षा करने का भी एक तरीका है।

ठंड में नाक ज्यादा म्यूकस (बलगम) बनाकर ठंडी और सूखी हवा से बचाव करती है। इसके साथ ही, यह हवा में मौजूद धूल, बैक्टीरिया और वायरस को भी शरीर में जाने से रोकती है। इस लेख में हम समझेंगे कि ठंड में नाक बहने की यह प्रक्रिया कैसे काम करती है और इससे बचाव के तरीके क्या हैं।

यह भी पढ़े: सांप-बिच्छू के शौक वाले Bear grylls का नया लुक: उम्र के असर ने फैंस को चौंकाया

विज्ञापन

Runny nose Causes

ठंडी हवा का नाक पर असर

जब हम सर्दी में ठंडी हवा में सांस लेते हैं, तो नाक का काम होता है उस ठंडी हवा को गर्म और नम करना। सर्दी के मौसम में हवा सूखी होती है, इसलिए हमारी नाक उस हवा को नम बनाने के लिए ज्यादा म्यूकस (बलगम) बनाती है। यह म्यूकस हवा को नमी देता है और उसे हमारे शरीर में जाने से पहले गर्म करता है। यही कारण है कि ठंडी हवा में नाक से ज्यादा बलगम निकलने लगता है और नाक बहने लगती है।

विज्ञापन

नाक का डिफेंस सिस्टम

नाक केवल सांस लेने के लिए नहीं है, बल्कि यह शरीर के लिए एक इम्पोर्टेन्ट डिफेंस सिस्टम भी है। जब ठंडी हवा नाक में इंटर करती है, तो नाक उस हवा को नम और गर्म बनाने के लिए ज्यादा बलगम बनाती है। यह बलगम ठंडी और सूखी हवा को मॉइस्चराइज करता है और हमें जुकाम जैसी समस्याओं से बचाता है। साथ ही, यह नाक की झिल्लियों को सूखने से भी बचाता है, जिससे नाक ज्यादा स्वस्थ रहती है।

बैक्टीरिया और धूल को रोकने का प्रोसेस

नाक का एक और काम है धूल, बैक्टीरिया और वायरस को शरीर में इंटर करने से रोकना। जब हम ठंडी हवा में होते हैं, तो हवा के साथ ये हानिकारक कण भी हमारे शरीर में आने की कोशिश करते हैं। नाक इस स्थिति से बचने के लिए ज्यादा बलगम बनाती है, ताकि वे कण नाक में ही फंस जाएं और हमारे शरीर तक न पहुंच पाएं। यही वजह है कि सर्दी के मौसम में हमारी नाक ज्यादा बहने लगती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़े: सावधान!! आ गया कोविड से भी खतरनाक वायरस, वैक्सीन भी नहीं है उपलब्ध, जानें लक्षण

Runny nose Causes

विज्ञापन

नाक जमती क्यों नहीं?

सर्दी के मौसम में हमारी नाक जमने के बजाय बहने लगती है, इसका कारण यह है कि शरीर ठंडी हवा से बचने के लिए नाक के अंदर ब्लड फ्लो को बढ़ा देता है। इससे नाक के अंदर का तापमान कंट्रोल में रहता है और ठंड के बावजूद नाक में बलगम जमता नहीं है।

कैसे करें नाक बहने से बचाव?

सर्दी में नाक बहना एक नार्मल प्रोसेस है, लेकिन कुछ उपायों से इसे कम किया जा सकता है:

विज्ञापन
  • गर्म चीजें पीने से नाक में गर्माहट बनी रहती है।
  • मास्क पहनकर ठंडी हवा के सीधा कांटेक्ट से बचा जा सकता है।
  • सर्दी में ह्यूमिडिफायर का यूज करने से हवा में नमी बनी रहती है, जिससे नाक सूखने से बचती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola