Root Canal Precautions: पहले जब दांतों में सड़न होती थी तो दांतों को निकाल देते थे, लेकिन साइंस ने इतनी प्रोग्रेस कर ली है कि अब कोई भी गंभीर परेशानी होने पर दांत निकलवाने की जरूरत ही नहीं पड़ती है, बल्कि आप रूट कैनाल ट्रीटमेंट की मदद से बचाव कर सकते हैं। लेकिन रूट कैनाल कराते समय कुछ सावधानी भी बरतनी चाहिए। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि कभी-कभी रूट कैनाल करते टाइम जरा सी लापरवाही से जान तक जा सकती है।
ऐसा ही एक मामला केरल के कुन्नमकुलम का है जहां एक निजी अस्पताल में रूट कैनाल सर्जरी के दौरान एक छोटे बच्चे की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने डॉक्टरों की लापरवाही बताकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें पुलिस की छानबीन में पाया गया कि बच्चे को पहले एनेस्थीसिया दिया गया था। लेकिन बाद में बच्चे के होश में आने पर उसे गंभीर असुविधा महसूस हुई, इसके साथ ही बीपी में गिरावट आई और मौत हो गई। तो रूट कैनाल कराते समय आपको कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए इस वीडियो पर क्लिक करें-
क्या होता है रूट कैनाल ?
रूट कैनाल एक डेंटल प्रोसेस है जिसका प्रयोग दांतों के बीच होने वाले इंफेक्शन को सही करने के लिए होता है। किसी चोट की वजह से अगर दांत को नुकसान हो या सड़न हो रही है, तो ऐसी कंडीशन में रूट कैनाल किया जाता है। रूट कैनाल में कम से कम 1 या 2 सिटिंग लग सकती हैं। ज्यादा दांतों का इलाज होना है, तो टाइम ज्यादा लगता है। पहली सिटिंग में 30 से लेकर 40 मिनट लग सकते हैं।
ये भी पढ़ें- लगातार बढ़ते प्रदूषण में हो सकती हैं रेस्पिरेटरी समस्याएं, Expert ने बताए 4 लक्षण
रूट कैनाल के बाद बरतें ये सावधानी
- रूट कैनाल के बाद ड्राई फ्रूट्स, कड़क चीजें, खट्टे फलों का सेवन न करें।
- रूट कैनाल के बाद दांतों की सफाई पर ध्यान दें।
- दांत में दर्द या अन्य कोई लक्षण नजर आने पर डॉक्टर से मिलें।
- रूट कैनाल के बाद दांत को बार-बार न छूएं।
रूट कैनाल के बाद होने वाले दर्द और सूजन से बचाव
डॉक्टर से सलाह लें, वो आपको सही दवाई देंगे।
रूट कैनाल के बाद कुछ दिन नरम चीजें खाएं।
ध्यान से ब्रश करें, जहां रूट कैनाल हुआ, वहां दांत को न छूएं।
बर्फ या कोल्ड कंप्रेस का यूज करें।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
10 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
12 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
18 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
22 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines