अमरूद के साथ करिए ये अनोखा एक्सपेरिमेंट, स्वाद आएगा भरपूर और बीमारियां जाएंगी दूर

Roasted Guava Benefits: अमरूद में भरपूर विटामिन ए, सी, के, फाइबर और कई ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं, जिसके कारण हेल्थ के लिए किसी खजाने से कम नहीं माना जाता है। इससे आप कई बीमारियों से सेफ रहते हैं। 

Roasted Guava health benefits

Image Credit: Freepik

विज्ञापन

एलर्जी में अमरूद भूनकर खाना कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, एलर्जी की दिक्कत उन लोगों में ज्यादा होती है जिनमें हिस्टामाइन (हिस्टामाइन आपके शरीर में मौजूद एक केमिकल है जो एलर्जी और कई स्थितियों में भूमिका निभाता है और हिस्टामाइन ट्रिगर्स में एलर्जी और कुछ फूड प्रोडक्ट शामिल हैं) बढ़ जाते हैं। ऐसे में अमरूद को भूनकर खाने से शरीर में एलर्जी के साथ-साथ रिएक्टिविटी को कम करता है। इसके साथ ही जिन लोगों को विटामिन सी से एवर्जी है, तो उनके लिए भी काफी फायदेमंद है।

विज्ञापन

कफ से छुटकारा

कफ की समस्या में अमरूद को भूनकर खाने से कफ को पिघलाने और कंजेशन को कम करने में कारगर है। इसके अलावा जिन लोगों में इस्नोफिलिया यानी की एलर्जी होती है, उनके लिए भी अमरूद खाना फायदेमंद है।

विज्ञापन

ब्लोटिंग में फायदेमंद

ब्लोटिंग यानी की पेट फूलने की समस्या महिलाओं में सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में अमरूद को भूनकर खाना पेट के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। इसे खाने पेट में एसिडिक पीएच को कम करता है, जिससे ब्लोटिंग की समस्या कम हो जाती है।

विज्ञापन

सर्दी-जुकाम से होगा बचाव

अमरूद को भूनकर खाने से सर्दी-जुकाम की समस्या नहीं होती है। दरअसल, पुराने टाइम ऐसा मानते थे कि अमरूद को खाने से संक्रामक बीमारियां दूर रहती हैं। ऐसे में आप अमरूद खाकर सर्दी-जुकाम से बच सकते हैं।

विज्ञापन
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ