Ritu Raj Singh Death Reason: कई टीवी शो से लेकर हिन्दी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता ऋतुराज सिंह ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 20 फरवरी 2024 को कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) के कारण उनकी मौत हो चुकी है। अभिनेता की मौत की खबर से छोटे से लेकर बड़े पर्दे पर शोक की लहर दौड़ पड़ी है। फैंस भी अभिनेता ऋतुराज सिंह के निधन की खबर से शॉक हो गए हैं। लोकप्रिय शो अनुपमा से लेकर तमाम टीवी शो और फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने अपनी करियर की शुरुआत 1993 में कर दी थी।
अभिनेता ऋतुराज सिंह ने हाल ही में इंडियन पुलिस फोर्स नामक वेब सीरीज में काम किया था, जिसमें वो एक आतंकवादी का रोल निभाते दिखे थे। कौन जानता था कि उन्हें पर्दे पर इस सीरीज के बाद कभी देखा नहीं जा सकेगा और वो अपनी 59 की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह देंगे। पिछले कुछ सालों में दिल से संबंधित बीमारी के कारण होने वाली मौत की खबर सुर्खियों में हैं, जिनमें कार्डियक अरेस्ट का भी नाम शामिल है। आखिर कार्डियक अरेस्ट है क्या? कार्डियक अरेस्ट के लक्षण क्या हैं और कार्डियक अरेस्ट से कैसे बचाव किया जा सकता है? आइए जानते हैं।
क्या है कार्डियक अरेस्ट?
दिल से संबंधित गंभीर बीमारियों में से एक कार्डियक अरेस्ट है। इस दौरान शरीर में खून और ऑक्सीजन की सप्लाई रुक जाती है और फिर अचानक से दिल में दर्द के साथ अटैक आ सकता है। इस परिस्थिति में हार्ट की तरफ से ब्लड पंप करने का काम रोक सकता है और फिर शरीर के दूसरे हिस्सों में भी ब्लड और ऑक्सीजन का संचार थम जाता है और फिर कुछ ही देर में व्यक्ति की डेथ भी हो सकती है।
हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में अंतर
कई लोगों का कहना है कि हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट (Heart Attack vs Cardiac Arrest) एक समान है, लेकिन ऐसा नहीं है। असल में कार्डियक अरेस्ट ज्यादा खतरनाक है। इसे हार्ट अटैक की तुलना में ज्यादा खतरनाक माना जाता है। कार्डियक अरेस्ट के दौरान व्यक्ति की धड़कन तेज बढ़कर 400 तक पहुंच सकती है।
कार्डियक अरेस्ट के लक्षण (Cardiac Arrest Symptoms)
- अचानक से सीने में दर्द
- पेट में असहनीय दर्द
- सांस लेने में समस्या
- सीने में जलन महसूस होना
- हद से ज्यादा पसीना आना
- उल्टी जैसा मन होना
ये भी पढ़ें- महिला और पुरुष में कार्डियक अरेस्ट के लक्षण होते हैं अलग
कैसे करें कार्डियक अरेस्ट से बचाव
कार्डियक अरेस्ट को रोकने या बचाव करने के तरीके हमारे लाइफस्टाइल से ही संबंधित हैं। दिल की सेहत का ख्याल रखना हम सभी के लिए जरूरी है और जितना जल्दी हो सके हमें ये समझ लेना चाहिए। आज के समय की लाइफस्टाइल को छोड़कर पुराने समय की जीवनशैली को अपनाएं। सरल भाषा में कहें तो खानपान का खास ख्याल रखें और अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव जरूर करें।
- अपने आहार में अच्छी-अच्छी चीजों को शामिल करें।
- फल-सब्जी की मात्रा बढ़ाएं।
- तला या पैकेट फूड बिल्कुल न खाएं।
- रोजाना योग या एक्सरसाइज करें।
- शराब या धूम्रपान का सेवन न करें।
- वजन को कंट्रोल में रखना जरूरी है।
आपको इस बात का खास ध्यान रखना है कि अगर आपको अपनी धड़कने तेज चलती महसूस हो या फिर घबराहट से अजीब सा लगने लगे तो बिल्कुल भी देरी न करके डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।
ये भी पढ़ें- ये हैं Silent Heart Attack के 5 संकेत, जानें लक्षण और बचाव
Disclaimer: हमारी ओर से इस खबर को सिर्फ जागरूक करने के लिए लिखा गया है। News24 इसे लेकर कोई दावा नहीं करता है। सेहत से संबंधित पढ़ने के बाद और उसे अपनाने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
10 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines