Blood Pressure: ब्लड प्रेशर की दवाएं यानी एंटीहाइपरटेंसिव्स अलग-अलग तरह से ब्लड प्रेशर कम करती हैं. ब्लड प्रेशर की दिक्कतों से दोचार हो रहे अधिकतर लोग ब्लड प्रेशर की दवाइयां लेते हैं. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए खानपान का ख्याल रखने, लाइफस्टाइल में अच्छी आदतें शामिल करना, हेल्दी वेट मैनेजमेंट मैनेज करने और सही दवाइयां लेने पर जोर दिया जाता है. ऐसे में ब्लड प्रेशर की दवाइयां (Blood Pressure Medicines) किस तरह लेनी चाहिए इस बारे में पता होना जरूरी है. कुछ ऑब्जर्वेशनल ट्रायल्स में कहा गया था कि ब्लड प्रेशर की दवाएं रात के समय लेनी चाहिए लेकिन 2022 में हुई एक स्टडी में इस बात का जिक्र था कि रात के समय ब्लड प्रेशर की दवाइयां लेने पर शरीर पर कुछ खासा असर नहीं होता है. ऐसे में ब्लड प्रेशर की दवा लेने का सही समय क्या है यह बता रहे हैं कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. इवान लेविन.
ब्लड प्रेशर की दवा कब लेनी चाहिए
डॉ. इवान लविन बोर्ड सर्टिफाइड कार्डियोलॉजिस्ट (Cardiologist) हैं जो न्यूयॉर्क में काम करते हैं. डॉ. लेविन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि ब्लड प्रेशर की दवा किस समय लेनी चाहिए. डॉ. लेविन का कहना है कि वे अपने पेशेंट्स से कहते हैं कि ब्लड प्रेशर की दवा तब लेनी चाहिए जब उनके लिए दवा लेना सबसे आसान हो और जब उन्हें याद रहे.
कार्डियोलॉजिस्ट का कहना है कि वे मानते हैं कि दवाइयों को सिंक के पास रखना चाहिए. आप जब सुबह अपने दांत साफ करते हैं तो उसी समय आपको ब्लड प्रेशर की दवा ले लेनी चाहिए.
यह भी पढ़ें – ब्लड शुगर टेस्ट करते हुए कहीं आप भी तो नहीं करते यह बड़ी गलती, डॉक्टर ने कहा रीडिंग आ सकती है गलत
कितनी डोज लेनी चाहिए
कार्डियोलॉजिलट का कहना है कि ब्लड प्रेशर की दवा लेने में एक और बात का ख्याल रखना जरूरी है और वो है दवा की डोज कितनी ली जा रही है. डॉक्टर ने बताया कि वे एक दिन में 2 बार ब्लड प्रेशर की दवा लेने को सही नहीं मानते हैं. वे अपने पेशेंट्स को हाइपरटेंशन के लिए दिन में एक बार ही दवा खाने के लिए कहते हैं या फिर उनकी डोज बढ़ाते हैं. लेकिन, कभी भी आधी या देढ़ दवा नहीं देते हैं. डॉक्टर कहते हैं आधी या डेढ़ दवा लेना गलत प्रैक्टिस है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – Fatty Liver को क्या सचमुच किया जा सकता है रिवर्स? डॉक्टर ने बताया फैटी लिवर कैसे होगा ठीक
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
4 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
7 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
8 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
9 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines