Rice Water Benefits: अक्सर देखा जाता है कि चावल को उबालने के बाद लोग उसका पानी (मांड) निकाल लेते हैं और उसे फेंक देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि जिस पानी को आप बेकार समझकर फेंक देते हैं, वो कितना फायदेमंद हैं।
चावल के पानी यानी मांड का सेवन करने से ना सिर्फ आपका यूरिक एसिड कंट्रोल होता है बल्कि ये वजन को कम करने में भी मदद करता है। चलिए जानते हैं चावल के पानी (मांड) के फायदे।
यूरिक एसिड को कंट्रोल करता है चावल का मांड
चावल के मांड में न सिर्फ विटामिन बी, सी और ई होता है बल्कि ये शरीर के लिए लैक्सटेसिव की तरह भी काम करता है। अगर आप भी यूरिक एसिड को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो इसमें चावल का मांड दो तरीके से काम करता है। इसमें मौजूद लैक्सटेसिव गुण, नसों में जमा प्यूरिन को साफ करने में बेहद मदद करता है।
गाउट की समस्या से मिलेगी राहत
साथ ही इससे पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ता है और इसके बाद ये प्रोटीन मेटाबोलिज्म को तेज करता है। इतना ही नहीं बल्कि चावल के मांड से शरीर में जमा प्यूरिन क्रिस्टल को पिघलाने में मदद मिलती है, जिससे गाउट की समस्या से भी राहत मिलती हैं।
और पढ़िए –Yoga For Uric Acid: यूरिक एसिड को कम करने के लिए ये पांच योगासन हैं रामबाण, जानें
यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए इस तरह पिएं चावल का पानी
अगर आपको भी यूरिक एसिड को कंट्रोल करना है तो इसके लिए आपको चावल को उबालना होगा और इसे पकाकर जो पानी निकलेगा उसमें थोड़ा काला नमक और नींबू का रस मिलाकर इसे हर रोज पिएं।
ऐसे करने से न सिर्फ आपकी यूरिक एसिड की समस्या कम होगी बल्कि ये आपके शरीर की चर्बी को भी कम करेगा और इससे आपके शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी सही होगा और ये उसे डिटॉक्स करने में भी मदद करेगा।
इन परेशानियों में भी मिलती है राहत
इतना ही नहीं बल्कि अगर आप नियमित इसका सेवन करेंगे तो इससे आपको कई परेशानियों से राहत मिलेगी। जैसे- स्किन और पेट की परेशानियों से राहत, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स की समस्या, वायरल बुखार और शरीर के तापमान को भी संतुलित रखने में मदद करता है।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
4 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
7 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
9 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
9 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
9 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
11 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
13 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines