Rice vs Roti: एक सवाल अक्सर लोगों के बीच रहता है कि रोटी या चावल में किसका सेवन करना बेस्ट है? डायबिटीज मरीजों के लिए भी रोटी या चावल में से कौन ऑप्शन चुनना सही रहेगा? वहीं, जो वजन कम करने के लिए सोच रहे हैं उनके लिए चावल या रोटी में से क्या सही रहेगा। यहां तक कि रोटी और चावल को एक साथ खाना क्या सही है या नहीं? ये भी कई लोगों का सवाल होता है। अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि रोटी और चावल में से किसे डाइट में शामिल करना सही है, तो आइए आपको इससे जुड़े सवालों का जवाब देते हैं।
Rice vs Roti: किसका सेवन करना रहेगा बेस्ट?
डाइटिशियन के अनुसार चावल की तुलना में रोटी में ज्यादा मिनरल्स होते हैं। हालांकि, रोटी और चावल दोनों में ही अधिक मात्रा के साथ कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। चावल में प्रोटीन अधिक होता है तो रोटी में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। सफेद चावल में प्रोटीन और फाइबर दोनों कम होता है।
ये भी पढ़ें- सावधान! कहीं आप तो नहीं पीते सोते समय पानी? जानिए सही समय
Rice vs Roti: वजन कम करने के लिए क्या है बेस्ट?
चावल और रोटी में से किसका सेवन करना आपके लिए बेस्ट रहेगा? ये सवाल आपका भी है तो बता दें कि दोनों की अपनी एक खास भूमिका है और दोनों ही वजन घटाने में अलग-अलग तरह से मददगार है। अगर आप एक कटोरा भरकर चावल खाते हैं, तब भी आपको थोड़ी देर में भूख लग सकती है। इसको तेजी से पचाया जा सकता है। जबकि, रोटी से आप काफी समय तक पेट भरा हुआ महसूस कर सकते हैं।
अगर वजन कम करने का सोच रहे हैं तो आप रोटी को अपना सकते हैं। बस ख्याल ये रखें कि अगर दो रोटी खाते हैं तो एक रोटी खाएं और दो कटोरी साथ में सब्जी का सेवन करें। इसके अलावा प्रोटीन और फाइबर युक्त चीजों को भी अपनी डाइट में शामिल करें।
ये भी पढ़ें- आंखों का फड़कना है कई समस्याओं का संकेत!
डायबिटीज मरीजों के लिए रोटी या चावल क्या है सही?
अक्सर डायबिटीज मरीजों के बीच ये सवाल रहता है कि रोटी और चावल में किसका सेवन करना सबसे बेस्ट है। दोनों में से किसको अपनाना आपकी सेहत के लिए लाभकारी रहेगा? तो बता दें कि डायबिटीज मरीजों के लिए सफेद चावल की तुलना में रोटी को बेस्ट कहा गया है। रोटी को एक हेल्दी ऑप्शन कहा जाता है। खासतौर पर मोटापे और मधुमेह में रोटी एक अच्छा ऑप्शन है।
डायबिटीज मरीजों के चावल के अच्छा ऑप्शन नहीं है। ये तेजी से पचने के साथ-साथ शरीर में ब्लड शुगर बढ़ाने का भी काम करता है। जबकि, रोटी में लो-जीआई कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट होता है, जिसका सेवन करने पर मधुमेह रोगियों का ब्लड शुगर कंट्रोल में रह सकता है। रोटी में सोडियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व की मात्रा अधिक होती है, लेकिन चावल में ये सभी कम पाया जाता है।
ये भी पढ़ें- फॉलिक एसिड के सेवन को घटाने से बढ़ जाती है उम्र, नई रिसर्च में हुआ खुलासा
Disclaimer: इस जानकारी को आप तक सिर्फ जागरूक करने के मकसद से साझा किया गया है। इसके लिए सामान्य जानकारियों की मदद ली गई है। इसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। News 24 की ओर से जानकारी पुष्टि नहीं की जाती है।
संबंधित खबरें
मिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
33 mins agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 hr agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
3 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
4 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
8 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
23 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines