Beer vs Wine: दुनिया भर में बहुत से लोग है, जो बीयर या वाइन पीना पसंद करते हैं। अक्सर लोग किसी अच्छे मौके को सेलिब्रेट करने या किसी खास दिन पर इनका सेवन करते हैं। हालांकि ये बात तो सबको बता है कि शराब पीना कोई अच्छी आदत नहीं है और न ही ये आपकी हेल्थ के लिए भी सही नहीं माना जाता है। अधिक आप जरूरत से ज्यादा शराब पी लेते हैं तो नशे के साथ-साथ, उल्टी, दौरे, सांस लेने में परेशानी, हृदय रेट में कमी जैसी परेशानियां होती हैं। इसके अलावा लीवर से जुड़ी बीमारी, पाचन संबंधी समस्याएं, हार्ट से जुड़ी समस्याओं के साथ डायबिटीज जैसी बीमारी हो सकती हैं।
बता दें कि अलग-अलग शराब में मिलने वाले स्पिरिट अलग-अलग होते हैं। एक नई रिसर्च में पता चला है कि कुछ स्पिरिट दूसरे की तुलना में कम नुकसानदायक होते हैं। रिसर्च में बताया गया है कि आप जिस शराब को पीते हैं वो आपकी लाइफ स्टाइल को प्रभावित करती है। पता चला है कि बीयर पीने वालों की जीवनशैली शराब या वाइन पसंद करने वालों की तुलना में अस्वस्थ होती है। आइए इस रिसर्च के बारे में जानते हैं।
बीयर पीने वाले सावधान
अमेरिकन एसोसिएशन फॉर द स्टडी ऑफ लिवर डिजीज ने एक नई रिसर्च की है, जिसमें पता चला है कि बीयर पीने वालों का डाइट की क्वालिटी बहुत कम होती है, वे कम एक्टिव होते हैं और वाइन और अल्कोहल पीने वालों से ज्यादा धूम्रपान करते हैं।
beer
ये रिसर्च 1,900 से ज्यादा अमेरिकी शराब पीने वालों पर की गई, जिसमें से 38.9% ने केवल बीयर, 21.8% ने केवल वाइन, 18.2% ने केवल शराब और 21% ने अलग-अलग प्रकार की शराब को पीया है। रिसर्चर नोवाक ने कहा कि शराब का सेवन करने वाले ग्रुप में से कोई भी 80-पॉइंट स्कोर नहीं हासिल कर पाया, जिसे 100-पॉइंट हेल्दी ईटिंग इंडेक्स पर बेहतर डाइट का मानक माना जाता है।
वहीं बीयर पीने वालों की स्थिति और खराब थी, उन्होंने सबसे कम यानी केवल 49 अंक हासिल किए। जबकि वाइन पीने वालों ने 55 अंक हासिल किए। बता दें कि पिछले रिसर्च में पाया गया है कि किसी भी तरह की शराब का सेवन बढ़ने से डाइट की क्वालिटी में गिरावट आती है।
Wine
बीयर का सेवन ज्यादा
रिसर्च में बताया गया कि ड्रिंक करने वाले में डाइट की क्वालिटी में अंतर इसलिए होता है, क्योंकि लोग खाने और शराब का एक साथ सेवन करते हैं। यूएसए में बीयर को उन फूड आइटम्स के साथ लिया जाता है, जिसमें कम फाइबर और कार्बोहाइड्रेट और प्रोसेस्ड मीट ज्यादा होते हैं। नोवाक के अनुसार, तले हुए या नमकीन फूड आइटम से प्यास ज्यादा लगती है, जिसके कारण सिर्फ बीयर पीने की आदत पड़ सकती है। दूसरी ओर, वाइन – खास तौर पर रेड वाइन – को अक्सर मीट, सब्जियों और डेयरी से बने भोजन के साथ परोसा जाता है। बीयर के ज्यादा सेवन से हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट प्रॉब्लम, डाइट संबंधी समस्याएं, मुंह का कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और अन्य समस्याएं हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें – Rosemary Oil Vs Sesame Oil: कौन-सा तेल बालों के लिए जबरदस्त?
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
12 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
13 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
14 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
16 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
16 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
20 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines