हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Hair care TIPS: हजारों सालों से घने-मजबूत बालों का राज है ये तेल, जानिए 5 गजब फायदे

विज्ञापन
Hair care TIPS

Hair care TIPS: आज हम आपके लिए सरसों तेल के फायदे लेकर आए हैं। सरसों का तेल मजबूत और घने बालों के लिए काफी प्रभावी है। हजारों साल पुराने चिकित्सीय पद्धतियों में सरसों का तेल काफी औषधीय माना जाता है। इसका इस्तेमाल कई समस्याओं के इलाज में मददगार देखा गया है। अगर आप झड़ते बालों से परेशान हैं या फिर बालों को लंबा बनाना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। इन समस्याओं से निजात पाने के लिए सरसों का तेल आपकी मदद कर सकता है।

सरसों के तेल में पाए जाने वाले पोषक तत्व

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि सरसों के तेल में आयरन, विटामिन ए, डी, ई और के, मैग्नीशियम आदि पोषक तत्व होते हैं, यह तत्व बालों को पोषण देते हैं। इससे बालों का झड़ना या पतले बालों की समस्या में राहत मिल सकती है।

अभी पढ़ें – पाचन को बढ़िया करती है ये दाल, कोलेस्ट्रॉल भी रहेगा कंट्रोल, जानें 5 जबरदस्त लाभ

विज्ञापन

बालों के लिए कैसे फायदेमंद है सरसों का तेल

बालों का टूटना या फिर कमजोर होना, आजकल ये आम समस्या हो चुकी है। हेयर लॉस और बेजान बालों का सबसे बड़ा कारण सिर की स्किन में ब्लड सर्कुलेशन का बिगड़ना है। इस समस्या को सरसों का तेल दूर कर सकता है। इस खबर में हम आपके लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल करने की विधि और फायदों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

इस तरह करें बालों पर सरसों तेल का इस्तेमाल

शैंपू करने से पहले सरसों के तेल से मालिश करें।
सबसे पहले थोड़ा सा सरसों तेल लेकर हथेलियों के बीच रगड़ें।
फिर इस गुनगुने तेल को बालों की जड़ों तक लगाएं।
अब बालों पर हल्के हाथों के साथ तेल से मसाज करें।
फिर 1 घंटे बाद बालों को शैंपू कर लें।
सरसों के तेल से आपके बाल सॉफ्ट और संट्रॉन्ग बनेंगे।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – बेवजह लगने लगे थकान तो तत्काल हो जाएं सावधान, इस बीमारी ने दे दी है दस्तक!

सरसों के तेल से बालों को मिलने वाले जबरदस्त फायदे

  1. जब बालों को पोषण नहीं पहुंचता है, तो वह टूटने लगते हैं और डैमेज हो जाते हैं। इसलिए इस तेल का नियमित इस्तेमाल करें, इससे बालों को मजबूती और चमक प्राप्त कर सकती है।
  2. सरसों का तेल बालों के विकास में मददगार है। अगर आप इस तेल से बालों की नियमित मालिश करते हैं तो आपके बाल मुलायम, चमकदार और स्वस्थ बनेंगे।
  3. सरसों का तेल बालों के लिए एक नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है। ये बालों को घना और हेल्दी बनाने में मददगार है।
    सरसों के तेल से बालों की मसाज करने से बाल मुलायम, रेशमी और घने नजर आते हैं।
  4. सरसों के तेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटींफंगल गुण मौजूद होते हैं, जो स्कैल्प की बैक्टीरिया और फंगस से रक्षा करते हैं।
  5. खास बात ये है कि सरसों तेल में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड, बीटा-कैरोटीन, सेलेनियम बालों की ग्रोथ बढ़ाते हैं। अगर आप बाल तेजी से ग्रोथ नहीं कर रहे तो इस तेल से मालिश करें।

Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola