Sharir Ke Masse Kaise Hataye: क्सर हम अपनी त्वचा पर एक छोटा सा उभरा हुआ दाग देखते हैं और उसे नजरअंदाज कर देते हैं. शुरुआत में यह मामूली लगता है, लेकिन धीरे-धीरे यह मस्सा बनकर आपकी खूबसूरती को प्रभावित कर सकता है. कई लोग इसे छिपाने की कोशिश करते हैं, तो कुछ इसे हटाने के लिए महंगे इलाज करवाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये मस्से आखिर बनते क्यों हैं और इनसे आसानी से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है? आइए इस समस्या को गहराई से समझते हैं.
यह भी पढ़े: जमीन के नीचे हो रही बड़ी हलचल, क्या 2 हिस्सों में टूटकर अलग हो जाएगी भारत की धरती? रिसर्च
मस्से क्या होते हैं और कैसे बनते हैं? Masse Kiu Banne Lagte Hein
मस्से त्वचा पर बनने वाले छोटे-छोटे उभार होते हैं, जो आमतौर पर ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) के कारण होते हैं. यह वायरस त्वचा के संपर्क से फैलता है, जैसे किसी संक्रमित व्यक्ति की चीजें इस्तेमाल करने से या सीधे संपर्क में आने से. खासतौर पर कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों में यह जल्दी विकसित हो सकता है. कुछ मामलों में ये अपने आप ठीक भी हो जाते हैं, लेकिन कई बार यह लंबे समय तक बने रहते हैं और बढ़ भी सकते हैं.
मस्सों के लक्षण कैसे पहचानें? Bina Nishan Masse Kaise Saaf Kare
- मस्सों को पहचानना आसान है, लेकिन कई बार लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं;
- त्वचा पर छोटे, उभरे हुए और खुरदुरे दाने दिखाई देना.
- रंग का बदलना- त्वचा जैसा, भूरा, गुलाबी या सफेद.
- मस्से पर छोटे काले बिंदु दिखना.
- छूने या कटने पर हल्की खुजली या खून आना.
- समय के साथ आकार में बढ़ना या फैलना.
मस्सों से छुटकारा पाने के आसान घरेलू उपाय How To Remove Warts At Home Safely
कुछ प्राकृतिक उपाय अपनाकर आप मस्सों से राहत पा सकते हैं:
एलोवेरा जेल: रोजाना लगाने से मस्सा सूखकर गिर सकता है.
सेब का सिरका: कॉटन में लगाकर रातभर बांधने से असर दिख सकता है और मस्से साफ हो सकते हैं.
लहसुन का पेस्ट: इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो वायरस से लड़ते हैं.
केले का छिलका: रोज रगड़ने से मस्सा धीरे-धीरे कम होता है.
प्याज का रस: लगातार लगाने से मस्सा सिकुड़ सकता है.
इन उपायों को नियमित रूप से अपनाने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं, लेकिन इस बात को ध्यान रखें कि उपायों को अपनाने से पहले डॉक्टर से इसकी सलाह जरूर ले लें.
अगर मस्सा तेजी से बढ़ रहा है, रंग बदल रहा है या दर्द हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. सही समय पर इलाज और सावधानी से आप इस समस्या को आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं.
यह भी पढ़े: दुनिया का इकलौता देश, जहां नहीं है एक भी गांव! पूरा मुल्क जीता है शहरी जीवन
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
11 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
13 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
14 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
17 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
18 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
19 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
20 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
21 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines