Sonali Pant
Read More
---विज्ञापन---
Fever Cause and Symptoms: बुखार तब होता है जब शरीर का तापमान नार्मल से हाई हो जाता है। आमतौर पर शरीर का तापमान 98.6 डिग्री फारेनहाइट होता है और इससे ज्यादा तापमान होना बुखार का संकेत है। ज्यादातर ये किसी इंफेक्शन की वजह से होता है। बुखार कोई बीमारी नहीं है, ये स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने का एक लक्षण है। वैसे तो बुखार कुछ दिनों में ठीक हो जाता है लेकिन कई बार ये गंभीर रूप धारण कर लेता है, जिसके कारण मौत भी हो जाती है।
टी सीरीज कंपनी के मालिक अभिनेता कृष्ण कुमार की बेटी के बाद अब मशहूर टीवी एक्ट्रेस दिव्या सेठ की जवान बेटी का भी छोटी उम्र में निधन हो गया। बताया जाता है कि बुखार बिगड़ने से उसे दौरे पड़ने लगे थे। यही उसकी मौत का कारण बने। ऐसे में आइए जानते हैं कि बुखार बिगड़ने के कारण क्या हैं।
कई बार हम बुखार को आम समझ कर इग्नोर कर देते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि ये किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप सही समय पर इसका इलाज करवा लें।
बुखार होने से हमारा पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। ऐसे में बाहर का अनहेल्दी खाना पचाना मुश्किल हो जाता है। बाहर का खाना बहुत गंदगी के साथ बनाया जाता है जिससे आपको टाइफाइड जैसी बीमारी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- माइग्रेन होने से पहले शरीर देता हैं ये 7 संकेत, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी
कई बार हम बिना डॉक्टर की सलाह लिए बुखार की दवा खा लेते हैं लेकिन ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। कई बार हमें नहीं पता होता है कि बुखार किस वजह से हुआ है, ऐसे में बुखार की आम दवा खाने से आपका बुखार बिगड़ सकता है।
कई बार दवा का साइड इफेक्ट होने से भी बुखार बिगड़ जाता है। ऐसे हालात में एक बार डॉक्टर से मिलकर चेकअप जरूर करा लें।
ये भी पढ़ें- जूस से भी है फूड पॉइजनिंग से लेकर टाइफाइड का खतरा! जानें बचाव के तरीके
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें हेल्थ, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।