नाभि पर रुई आने का मतलब क्या है? एक्सपर्ट से जानें इसके पीछे के बड़े 3 कारण

Nabhi Se Rui Nikalna: रोजाना नहाने के बाद भी कई बार नाभि के अंदर रुई जमने लगती है और हमारे मन में अक्सर ये सवाल आता है कि आखिर ये आती कहां से है? अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो आइए इस लेख में जानते हैं कि नाभि में रुई बनने का कारण क्या है.

cotton in belly button

नाभि में रुई इसलिए जमती है क्योंकि ये एनर्जी लेने का काम करती है- Image Credit- News24

Navel Fluff Causes: आयुर्वेद के अनुसार नाभि हमारे शरीर का बहुत ही अहम हिस्सा है, क्योंकि शरीर की सारी नसें यहीं से जुड़ी हुई होती हैं. इसलिए इसकी देखभाल करना बहुत जरूरी है. हालांकि, कई लोग इसकी लगातार सफाई करते हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी नाभि पर रुई आ जाती है. इसे साफ ना करने पर ये जमकर गंदगी बन जाती है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर नाभि में रूई आती कहां से है, ये कैसे बनती है या इसके क्या कारण हो सकते हैं? क्या यह किसी बीमारी का संकेत तो नहीं, हालांकि, साइंस के मुताबिक नाभि में रुई जमने की प्रक्रिया को नाभि फ्लफ कहा जाता है. ऐसे में आइए इस लेख में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य जी के बताए गए कारण जानते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

नाभि पर रुई आने के कारण | Causes of Cotton in Belly Button

नाभि पर रुई आने का मतलब?

नाभि पर रुई आना या जमना बहुत ही आम शारीरिक प्रक्रिया है. इसको लेकर आयुर्वेदिक एक्सपर्ट मनीष आचार्य जी का कहना है कि नाभि में रुई इसलिए जमती है क्योंकि ये एनर्जी लेने का काम करती है. इसलिए आयुर्वेद में नाभि पर तेल लगाने पर जोर दिया गया है, क्योंकि इससे शरीर की सारी चीजें जुड़ी हुई होती है. कई बार त्वचा से निकलने वाली मृत कोशिकाएं भी रुई बनाने का काम करती हैं.

नाभि पर रुई आने के कारण

कपड़े के रेशे- नाभि पर रुई कई बार कपड़ों की वजह से आ जाती है. ऐसा अक्सर सोते वक्त होता है जब कपड़े के रेशे टूटकर नाभि में चले जाते हैं और जमने लगते हैं. कहा जाता है कि नाभि में बालों की वजह से जाते हैं. रेशे बालों में घुसकर अंदर चले जाते हैं.
गंदगी की वजह- नाभि को रात में साफ ना करने की वजह से भी रुई आने की समस्या पैदा हो जाती है. आप नाभि को लगातार साफ करते रहें, क्योंकि देर देने पर उसमें से बदबू आना शुरू हो जाती है.
साबुन रहने पर- अगर नाभि से साबुन को अच्छी तरह से साफ ना किया जाए तो परेशानी हो सकती है. इसलिए आप साबुन को किसी कपड़े से साफ करें. हालांकि, यह किसी बीमारी का संकेत नहीं है, लेकिन दर्द महसूस होने पर डॉक्टर के पास जरूर जाएं.

विज्ञापन

घर में किए जाने वाले घरेलू उपाय

नाभि में लगातार रुई आ रही है या आप इससे बचना चाहते हैं तो रोज तेल डालें. तेल डालने के लिए आप तिल का तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. सर्दियों में सरसों का तेल इस्तेमाल किया जा सकता है. आपको बहुत ही फायदा होगा और आप बीमारियों से भी बचे रहेंगे.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ