Real vs Fake Sweets: दिवाली की धूम पूरे देश में है। हालांकि, त्योहार को लेकर चारों तरफ हर्षोल्लास दिख रहा है, लेकिन हर साल कुछ न कुछ ऐसा होता है जो त्योहार के रंग को भंग कर देता है। इस साल यह काम खाने-पीने की मिलावटी चीजें कर रही हैं। पहले तिरूपति के लड्डू में मिलावट, फिर एक के बाद एक मिलावटी घी और मिठाइयों के मामले सामने आते चले गए, जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मिलावटी मिठाइयां आपकी सेहत खराब कर सकती हैं। आइए जानते हैं असली और मिलावटी मिठाइयों की पहचान करने का सही तरीका।
नकली मिठाइयों की पहचान के आसान तरीके
1. खोए वाली मिठाई की पहचान
दूध से तैयार होने वाली ज्यादातर मिठाइयां दूध से बने खोए और मेवे से बनाई जाती हैं। इनमें स्टार्च या सिंथेटिक दूध की मिलावट होती है। इन मिठाइयों की जांच के लिए आपको खोए की मिठाई को थोड़ा सा हाथ में लेकर दबाना होगा। अगर खोया असली होगा तो वह दानेदार लगेगा, वहीं अगर चिकनाई महसूस हो तो खोया नकली है। इसका मतलब है कि मिठाई मिलावटी खोए से बनी है।
ये भी पढ़ें- Dhanteras 2024: धनतेरस पर खरीदें ये 5 चीजें, धन के साथ-साथ सेहत में भी होगा सुधार!
आप पानी में भी मिठाई के टुकड़े को डालकर उसकी जांच कर सकते हैं। इसके लिए आपको गर्म पानी में खोए वाली मिठाई डालकर 2 मिनट इंतजार करना होगा। अगर खोया असली हुआ तो वह पानी में घुल जाएगा और इसका फैट ऊपर तैरने लगेगा। अगर खोया नकली है तो पानी में झाग की परत बन जाएगी।
2. छेने और पनीर वाली मिठाई
रसगुल्ले और रसमलाई जैसी मिठाइयां छेने से बनी होती हैं, जो मिलावटी हो सकती हैं। इन्हें बनाने के लिए भी सिंथेटिक दूध का इस्तेमाल किया जाता है। इन मिठाइयों की जांच करने के लिए आपको रसगुल्ले की बनावट देखनी होगी। अगर मिठाई दानेदार, सॉफ्ट और मुंह में जाते ही घुल जाए, तो वह असली है। नकली मिठाई रबड़ जैसी और सख्त होती है। नकली छेने वाली मिठाइयों की चाशनी में भी फर्क होता है। रसगुल्ले को चाशनी से निकालकर निचोड़ें, अगर ऐसा करने से चाशनी का रंग साफ रहता है तो मिठाई असली है, वहीं नकली मिठाई के रस का रंग थोड़ा अलग हो सकता है।
Photo Credit- Freepik
3. देसी घी की मिठाइयों की पहचान
लड्डू, बालूशाही जैसी मिठाइयां देसी घी में बनती हैं। घी में मिलावट के किस्से तो काफी पुराने हैं। इन मिठाइयों को बनाने के लिए नकली देसी घी या फिर पाम ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। आपको इन मिठाइयों को आंच पर थोड़ा सा गर्म करना होगा, असली देसी घी तुरंत पिघलेगा और उसकी खुशबू भी आने लगेगी। वहीं, वनस्पति तेल की मिठाइयों को गर्म करने पर एक अप्रिय गंध आएगी।
इसके अलावा, मिलावटी मिठाइयों के ऊपर केसर और चांदी की कतरन के साथ आर्टिफिशियल रंगों का भी इस्तेमाल किया जाता है। इनकी जांच के लिए आपको चांदी की कतरन को हाथों में रगड़कर चेक करना होगा, अगर चांदी टूटकर पाउडर बन जाए तो वह असली है। मिलावटी कतरन फॉइल पेपर होती है, जो गोल शेप में आ जाएगी।
ये भी पढ़ें- ज्यादा वजन समेत ये 5 आदतें Liver को करती हैं खराब!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
9 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
10 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
11 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
13 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines