हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Real vs Fake: कितना मिलावटी है देसी घी? 5 टिप्स से करें पहचान

Real vs Fake: घी हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आजकल बाजार में मिलावटी चीजों की बिक्री तेज हो गई है, इसमें देसी घी भी शामिल है। अगर आप भी बाजार से लाया हुआ घी खाते हैं, तो घर पर इन 5 स्टेप्स सेशुद्ध घी की पहचान करें।

विज्ञापन
फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

Real vs Fake: घी खाने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। घी, हमारी सेहत और स्किन दोनों के लिए फायदेमंद होता है। इनमें सैचुरेटेड फैट्स होते हैं जो शरीर को न्यूट्रिशन देने का काम करते हैं। देसी घी में मिलावट होना आम बात हो गई है। इस वक्त देश में त्योहारों का माहौल है, ऐसे में नकली घी की बिक्री तेजी से होती है। नकली घी खाने से शरीर को कई प्रकार के नुकसान हो सकते हैं, इसलिए घी को हमेशा घर पर बनाकर खाने की सलाह दी जाती है। अगर आप बाहर का लाया हुआ पैकेट वाला देसी घी खाते हैं तो इसकी शुद्धता की पहचान करना जरूरी है। इन 5 आसान तरीकों से पता लगाएं घी कितना मिलावटी है।

5 तरीके जो बताएंगे घी शुद्ध है या नहीं

1. पैन टेस्ट- एक पैन को तेज आंच पर गर्म करें, अब उस पर 1 चम्मच देसी घी डालें और कुछ समय इंतजार करें। अगर घी तुरंत पिघल कर भूरे रंग का हो जाए, तो समझ जाइए घी असली है। यदि घी को पिघलने में समय लग रहा है या ये पीले रंग का ही दिख रहा है तो घी नकली है।

2. हथेली पर चेक करें- 1 चम्मच देसी घी को अपनी हथेली पर रखकर 1 मिनट का वेट करें। शुद्ध घी तुरंत हथेली पर पिघलने लगेगा। वहीं, नकली घी पिघलने में थोड़ा ज्यादा समय ले सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: हार्टअटैक के बढ़ते केसों में भारतीय युवा क्यों? स्पेशलिस्ट ने गिनाए कारण, ऐसे करें बचाव

3. वाटर टेस्ट- 1 कटोरी में पानी ले लें। अब इस पानी में 1 चम्मच देसी घी डालकर मिला लें। असली घी पानी में तैरता हुआ दिखेगा, जो घी नकली होगा वो कटोरी में नीचे जाकर बैठ जाएगा।

विज्ञापन

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

4. नमक से करें जांच- इसके लिए आपको सबसे पहले 1 चम्मच देसी घी को गर्म करना होगा। अब इसके बाद इसमें चुटकी भर नमक डालें। 2 मिनट बाद देखें, अगर घी असली होगा तो रंग नहीं बदलेगा, वहीं नकली घी का रंग नमक के साथ थोड़ा अलग नजर आने लगता है।

विज्ञापन

5. फ्रीजिंग टेस्ट- इसके लिए आपको पहले थोड़ा सा देसी घी गर्म करना होगा। पकाए हुए घी को एक कांच के बॉक्स या बर्तन में रखकर फ्रिज में स्टोर कर दें। कुछ समय बाद, कम से कम 1 घंटे बाद देखें, अगर घी असली होगा तो वैसा ही रहेगा जैसे पहले था। अगर घी नकली होगा तो कांच के बर्तन में रखा घी का रंग अलग-अलग सा, जैसे थोड़ा भूरा या हरा दिख सकता है।

ये भी पढ़ें- Desi Ghee Benefits: रोजाना नाक में देसी घी डालने से मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे!

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola