सावधान! बाजार में बिक रहे केमिकल वाले आम, खाने से बढ़ रहीं ये समस्याएं

इन दिनों आपको बाजारों में आम काफी देखने को मिल जाएंगे। कुछ लोगों ने तो इन्हें खा भी लिया होगा लेकिन जान लीजिए इस वक्त जो आम मिल रहे हैं, वह केमिकल और आर्टिफिशियल रंगों से पकाए जाते हैं। ऐसे आम हमारी सेहत को बिगाड़ सकते हैं। जानिए इनकी पहचान करने का सही तरीका।

MANGO

अगर इस मौसम में आम नहीं खाया तो गर्मी का क्या ही मजा उठाया। गर्मियों में बाकी कई फल मिलते हैं, जो शरीर को लाभ देते हैं मगर आम की बात ही अलग होती है। शायद ही कोई होगा जिसे आम पसंद न हों। इस समय आपको लंगड़ा, दशहरी, तोतापरी, सफेदा, अल्फांसो और न जाने कितने किस्म के आमों से बाजार में मिल जाएंगे। फलों के राजा आम में फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-ए और कई अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को फायदे देते हैं। लेकिन केमिकल से पका आम हमारी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। आइए जानते हैं FSSAI इस पर क्या कहता है।

विज्ञापन

क्यों पकाए जाते हैं ऐसे आम?

दरअसल, इसके पीछे कारण कम समय और लागत बढ़ाना है। सप्लाई बढ़ाने और लंबे समय तक ताजा रखने के लिए आम को गैर-प्राकृतिक तरीके से पकाया जाता है। इसके लिए केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे आम का रंग, आकार और स्वाद में बदलाव आ जाता है। लेकिन एक नजर में आर्टिफिशियल तरीके से पके आम नैचुरल ही लगते हैं, क्योंकि हम हमेशा ज्यादा चमकीले और चिकने आमों को ही अच्छा मानकर खरीद लेते हैं। मगर इनमें पोषक तत्वों की भारी कमी हो सकती है। ऐसे आमों के साइड इफेक्ट झेलने पड़ सकते हैं।

विज्ञापन

क्या कहता है FSSAI?

FSSAI (Food Safety and Standards Authority of India) के मुताबिक, आम को आर्टिफिशियल प्रोसेस से पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड का इस्तेमाल किया जाता है, जो एसिटिलीन गैस निकालता है और यह गैस आम पकाती है। कैल्शियम कार्बाइड को ‘मसाला’ भी कहा जाता है। आम के अलावा यह केमिकल केला, पपीता जैसे फलों को पकाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ने इस तरीके से पके हुए आम को खाने के नुकसानों के बारे में बताया है।

विज्ञापन

केमिकल वाले आम खाने के साइड इफेक्ट्स

  • सिर घूमना।
  • अत्यधिक प्यास लगना।
  • चिड़चिड़ापन।
  • कमजोरी।
  • निगलने में कठिनाई।
  • उल्टी।
  • स्किन अल्सर।

नकली आमों की पहचान के 3 तरीके

1. खरीदते समय ध्यान रखें

जब भी आम खरीद रहे हैं, तो उस वक्त ध्यान दें कि आम पर सफेद और नीले रंग के निशान न बने हुए हों। ऐसे आम बिल्कुल न खरीदें, यह नकली होते हैं।

विज्ञापन

2. बकेट टेस्ट

आमों को घर लाने के बाद एक बाल्टी पानी में डुबोकर रखें। जो आम पानी में डूब जाएं वो खुद पके हैं और सेहत के लिए फायदेमंद होंगे। मगर जो आम ऊपर तैरते दिखेंगे वह नकली यानी केमिकल से तैयार किए हुए होते हैं।

विज्ञापन

Mango

3. आम काटकर देखें

विज्ञापन

केमिकल वाले आम को काटने पर उनके किनारों और बीच के गूदे का रंग अलग-अलग दिखाई दे सकता है। जो आम नैचुरल तरीके से पके होते हैं, वह हल्के पीले रंग के दिखाई देंगे और एक से रंग के ही होंगे। केमिकल वाला आम कभी भी रसीला नहीं होगा, काटने के बाद उनमें से कोई रस नहीं गिरता है।

FSSAI के मुताबिक आपको कोई भी फल खाने से पहले अच्छी तरह उन्हें बहते पानी में धो लेना चाहिए।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ