Raw Banana Benefits: इन 5 बीमारियों को दूर करता है कच्चा केला, जानें जबरदस्त लाभ
Edited By Bhoopendra Rai

Raw banana Benefits
Edited By Bhoopendra Rai

Raw banana Benefits
Raw banana Benefits: आज हम आपके लिए कच्चा केला खाने के फायदे लेकर आए हैं। केला एक ऐसा फल है, जिसमें फायदे भरे हुए हैं। केला हर मौसम में आसानी से आपको मिल सकता है। ज्यादातर लोग पक्का केला खाना ही पसंद करते है, लेकिन क्या आपको पता है कि कच्चा केला भी काफी फायदेमंद होता है। हर दिन एक कच्चा केला खाना सेहत को काफी फायदा पहुंचा सकता है।
दरअसल, कच्चे केले में भरपूर मात्रा में फाइबर्स पाए जाते हैं, साथ ही विटामिन-सी, विटामिन-बी6, प्रोविटामिन-ए, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, और जिंक की मात्रा पाई जाता है, ये पोषक तत्व एक हेल्दी शरीर के लिए जरूरी माने जाते हैं। आइए जानते हैं कच्चे केले से होने वाले फायदे
कच्चे केले को रोज खाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। इसमें फाइबर और प्रतिरोधी स्टार्च की मात्रा पाई जाती है, जिससे पाचन संबंधी परेशानियां दूर होती है।
कच्चा केला स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के विटामिन और एंटीआँक्सीडेंट पाए जाते है, जिससे चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियों से छुटकारा मिलता है।
कच्चा केला मोटापे को कम करता है। कच्चे केले में फाइबर की मात्रा पाई जाती है। फाइबर जल्दी नहीं पचता, जिससे पेट अधिक समय भरा रहता है। पेट भरे होने के कारण ज्यादा भूख नही लगता, इससे वजन कंट्रोल होता है।
कच्चा केला हार्ट के लिए फायदेमंद होता है। कच्चे केले मे फाइबर होने के कारण शरीर में कोलेस्ट्राँल नियंत्रित रहता है। कच्चा केला हर्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए कच्चा केला फायदामंद होता है। कच्चे केले में पाए जानें वाले एंटी-डायबिटिक गुण डायबिटीज को कंट्रोल करता है।
Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: