Rajma Health Benefits: राजमा के इस्तेमाल से कई सारी स्वादिष्ट डिश बनाई जाती है। अधिकतर लोगों को राजमा की सब्जी चावल के साथ खाना ज्यादा पसंद करते हैं। राजमा खाने से शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं। राजमा में फाइबर, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, प्रोटीन और अन्य पोषण तत्व मिलते हैं, जो सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं होता है।
राजमा का सेवन करने से कई बीमारियों से आप बचाव कर सकते हैं। राजमा में कई बायोएक्टिव केमिकल, खनिज और अमीनो एसिड पाए जाते हैं। इसके अलावा, राजमा मांस की जगह ले सकता है। चलिए जान लेते हैं राजमा खाने के क्या-क्या फायदे हैं।
हाई ब्लड प्रेशर
राजमा में पोटैशियम, मैग्नेशियम और अन्य कई पोषण तत्व भरपूर मात्रा में मिलते हैं, जो आपके हाई ब्लड प्रेशर को नॉर्मल बनाए रखने में हेल्प करते हैं। राजमा में मौजूद मैग्नेशियम सिर के दर्द को दूर करने में कारगर है।
ये भी पढ़ें- Silent Heart Attack है खतरनाक! 5 संकेत दिखने पर तुरंत अपनाएं उपचार, जानें लक्षण और बचाव
वजन कम करने में मददगार
राजमा में फाइबर भरपूर पाया जाता है, जो वजन कम करने में कारगर है। इसके सेवन से लंबे टाइम तक पेट भरा-भरा महसूस करते हैं, जिससे आप ज्यादा ओवरईटिंग से बचते हैं।
राजमा खाने के इतने फायदे जानकर हैरत में पड़ जाएंगे आप, इसके लिए बस Video पर एक Click जरूरी-
https://www.youtube.com/watch?v=WHb4nO8_aS8
स्किन के लिए लाभकारी
राजमा में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए मददगार होते हैं। ये आपके चेहरे से कील-मुंहासे, झुर्रियों को कम करने में हेल्प करते हैं।
दिल की बीमारियां
राजमा में मैग्नेशियम भरपूर मात्रा में मौजूद रहता है, जो दिल की सेहत के लिए लाभदायक होता है। यह दिल से जुड़ी कई बीमारियों से लड़ने में हेल्प करता है।
डायबिटीज मरीजों के लिए गुणकारी
डायबिटीज की परेशानी में राजमा काफी फायदेमंद रहता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम पाया जाता है, जो शुगर के लेवल को बैलेंस बनाए रखता है।
किडनी रोगियों के लिए राजमा खाने के फायदे, जानें इस Video में-
खून बढ़ाने में मददगार
राजमा में मौजूद आयरन खून की कमी को दूर करने में हेल्प करता है। इसका अगर रोजाना सेवन करते हैं, तो शरीर को एनर्जी मिलती है। अगर आपके शरीर में खून की कमी हो जाती है, तो राजमा का सेवन कर सकते हैं।
कैंसर को रोकने में मददगार
राजमा कुछ टाइप के कैंसर के खतरे को कम करने में हेल्प करते हैं, जिसमें कोलन और पैंक्रियाटिक कैंसर शामिल हैं। क्योंकि राजमा रेशेदार होते हैं और आंतों के कैंसर को बढ़ने से रोकते हैं।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
1 hr agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
3 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
17 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
19 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
20 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
21 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines