हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

खून की कमी और थायराइड के लिए रामबाण है यह हरा पत्ता, राजीव दीक्षित से जानें इसके फायदे

Rajeev Dixit Health Tips: शरीर में खून की कमी होने से एनीमिया हो सकता है। एनीमिया एक गंभीर रोग है, जो एक ऑटोइम्यून डिजीज भी हो सकता है। वहीं, थायराइड के मरीजों की भी संख्या काफी बढ़ गई है। धनिया एक आयुर्वेदिक पत्ता है, जिसके फायदों के बारे में राजीव दीक्षित बता रहे हैं।

विज्ञापन
rajeev dixit health tips

Rajeev Dixit Health Tips: हमारे शरीर में खून की कमी होने से कई प्रकार के गंभीर रोग हो सकते हैं, जैसे कि एनीमिया और पीलिया। खून की मात्रा कम होने से कमजोरी और थकान हो सकती है। थायराइड की बीमारी भी अब काफी बढ़ गई है खासतौर पर महिलाओं को यह रोग ज्यादा होता है। थायराइड एक हार्मोनल डिजीज है, वहीं खून की कमी होना एक लाइफस्टाइल डिसऑर्डर है। मगर दोनों ही बीमारियां इंसान के लिए गंभीर हो सकती हैं। लोग इनके लिए दवाओं का सेवन करते हैं। हालांकि, दोनों ही समस्याओं का इलाज आयुर्वेद में भी मौजूद है। चलिए राजीव दीक्षित से जानते हैं इन दोनों बीमारियों का जबरदस्त उपाय।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

राजीव दीक्षित एक आयुर्वेदिक सलाहकार थे, जिन्होंने लोगों के साथ सेहत और आयुर्वेद से जुड़े कई उपचार शेयर किए हैं। hiimsofficial नामक एक पेज पर पोस्ट किए गए वीडियो में राजीव दीक्षित बताते हैं कि खून की कमी और थायराइड दोनों का इलाज करने के लिए आपको सिर्फ धनिए के पत्तों का सेवन करना होता है।

ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें

विज्ञापन

खून की कमी दूर करने का तरीका

राजीव दीक्षित बताते हैं कि अगर आपको एनीमिया है या शरीर में खून का स्तर कम है, तो आपको रोजाना हरे धनिए के पत्तों का जूस बनाकर पीना चाहिए। ताजा पत्तों का रस कुछ ही दिनों में आपका ब्लड काउंट बॉडी में डबल होने लगेगा। ये लोग धनिए के पत्तों की चटनी बनाकर भी खा सकते हैं।

थायराइड के लिए क्या करें?

राजीव दीक्षित के अनुसार, थायराइड के दोनों प्रकारों हाइपरथायराइड और हाइपोथायरोडिज्म का इलाज धनिया है। इन लोगों के लिए एक्सपर्ट बताते हैं कि इन्हें धनिए के पत्ते के जूस से ज्यादा लाभकारी धनिए के सूखे बीजों का होता है। इस पर राजीव दीक्षित बताते हैं कि ये लोग धनिए के बीजों को पानी में उबालकर रोजाना सुबह खाली पेट घूंट-घूंटकर पीते हैं तो 22 से 25 दिनों के अंदर-अंदर ही थायराइड कम होने लगेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: डाइट में बदलाव क्यों जरूरी?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola