Rajamudi Rice: अपने देश में चावल एक प्रमुख अनाज है। हर राज्य में इसे खाया जाता है, और इसके अलग-अलग व्यंजन भी बनाए जाते हैं। कुछ क्षेत्र तो ऐसे हैं, जहां चावल खाने से ही दिन की शुरुआत होती है। चावल कई किस्मों के होते हैं जैसे- दुनियाभर में 12 लाख चावल की किस्में पाई जाती हैं, जिसमें भारत के अंदर 6,000 किस्म के चावल मिलते हैं। यहां के दो सबसे प्रमुख किस्म के चावल बासमती और गोल्डन सेला हैं। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में भी अलग-अलग प्रकार के चावल खाए जाते हैं, वैसे ही साउथ इंडिया में भी लाल रंग का एक चावल मिलता है, जिसे राजामुडी चावल कहते हैं। इसे सफेद और भूरे से ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। आइए चावल के बारे में जानते हैं सबकुछ।
ये भी पढ़ें- दिन में सिर्फ 30 मिनट सोने के हैं 5 फायदे
क्या है राजामुडी चावल?
राजामुडी चावल दक्षिण भारत में मिलने वाला एक प्रमुख किस्म का चावल है, जिसका रंग लाल होता है। यह मुख्यत: आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में उगाया जाता है। इसे साउथ के मशहूर व्यंजनों में भी शामिल किया जाता है, जैसे बिरयानी, खिचड़ी या कुछ लोग इसे रोजाना भी खाते हैं। राजामुडी चावल का स्वाद सौंधा और मीठा होता है। यह बाकी चावलों की तुलना में अधिक सॉफ्ट भी होता है।
फोटो क्रेडिट- Freepik
राजामुडी चावल के फायदे
1. डायबिटीज- एक तरफ जहां शुगर के मरीजों को इस चावल को खाने से रोका जाता है, वहीं यह चावल खाना इनके लिए काफी फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इन चावलों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। यह चावल शरीर में शुगर के स्तर को स्पाइक नहीं करेगा।
2. पाचन- राजामुडी चावल फाइबर से भरपूर होता है, इसलिए इसे खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। इस चावल को खाने से आंतों का स्वास्थ्य बना रहता है।
3. एंटीऑक्सीडेंट्स- इस चावल में एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ गुड फैट्स और फैटी एसिड्स होते हैं। इसलिए इस चावल को खाने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।
4. हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती- राजामुडी चावल खाने से मांसपेशियों के तनाव और ऐंठन के साथ हड्डियों में हो रहे दर्द को भी कम करने में मदद मिलती है। यह चावल प्रोटीन का सोर्स होते हैं और ग्लूटेन फ्री भी है।
5. हार्ट हेल्थ- राजामुडी चावल में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यह हृदय संबंधी रोगों के जोखिम को भी कम करने में सहायक है।
ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के पहले वीक में क्या-क्या होता है?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
10 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
11 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
16 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
20 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines