खून की कमी को दूर करता है किशमिश, जानें खाने का सही तरीका
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

नई दिल्ली: शरीर में खून की कमी गंभीर समस्या है। इससे शरीर में कमजोरी पैदा होती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो कुछ घरेलू उपाय के जरिए इसे दूर कर सकते हैं। किशमिश खून की कमी को दूर करने में कारगर माना जाता है। भीगे हुए किशमिश आयरन, पोटाशियम, कैल्शियम, मैग्नेशियम और फाइबर से भरपूर होते हैं। इनके नियमित सेवन करने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है।
किशमिश को पहले रात को दो से तीन बार साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। धोने के बाद किसी बर्तन में किशमिश डाल कर उसमें 1 ग्लास पानी डालकर ढक दें। सुबह उठकर पहले किशमिश का पानी पीएं फिर किशमिश खाएं। पानी भी काफी फायदेमंद होता है।
भीगी हुई किशमिश खाने के फायदे
-भीगी हुई किशमिश में फाइबर होती है, इसका नियमित सेवन आहार में करने से डाइजेशन की समस्या से निजात मिलती है।
-भीगी हुई किशमिश से इम्यूनिटी बढ़ता है। साथ ही यह बैक्टीरिया और संक्रमण से लड़ने में भी मदद करता है।
-मुंह से आ रही बदबू को भी किशमिश के सेवन से खत्म किया जा सकता है।
-लोग वजन बढ़ाने के लिए भी किशमिश खाते हैं। इसका सेवन करने से आसानी से वजन बढ़ सकता है।
-भीगी हुई किशमिश में पोटाशियम होता है।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: